BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने जारी किए 825 करोड़ रू, शिक्षकों के खाते में जाएगी राशि.... Bihar Education News: शिक्षा विभाग की महिला IAS अफसर कल से छुट्टी पर, इस अधिकारी को मिला जिम्मा.... K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव
28-Nov-2023 09:13 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नालंदा के हिलसा अनुमंडल अंतर्गत चिकसौरा थाना क्षेत्र के भवानी बीघा गांव का है। जहां जमीन के विवाद को लेकर बाप-बेटे के बीच जमकर मारपीट हुई। बात इतनी बढ़ गयी कि गोलीबारी तक पहुंच गयी। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिलहाल कैंप कर रही है।
बताया जाता है कि रास्ते के विवाद और जमीन के बंटवारे को लेकर पिता चनारिक यादव और बेटे अजय यादव के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा था। आज बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हो गयी। 50 राउंड गोली चलने की सूचना है वही एक युवक को गोली लगने की भी सूचना है। विवाद 10 बीघा ज़मीन के बंटवारे में जुड़ा है।
चनारिक यादव के तीन बेटे हैं. वहीं, घटना के संबंध में चिकसौरा थानाध्यक्ष उमा शंकर मिश्रा ने बताया कि पिता पुत्र के बीच सिर्फ़ मारपीट की घटना हुई है। थानाध्यक्ष ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है। घटना के बाद से पिता और पुत्र दोनों फ़रार हो गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ मीडिया कर्मी जान-बूझकर अफ़वाह फैला रहे हैं। जबकि गोलीबारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।.