1st Bihar Published by: Updated May 05, 2021, 1:05:41 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। पटना, जहानाबाद, गया, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल समेत नवादा के कुछ भागों में अगले दो घंटों में आंधी-पानी, मेघ गर्जन के साथ ठनका गिरने के भी आसार हैं। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने वर्तमान रेडार और अन्य प्रेक्षण के अनुसार यह अलर्ट जारी किया गया है। इसके मुताबिक एक से दो घंटे के अंदर इस इलाके में मौसम में परिवर्तन देखा जा सकेगा।