ब्रेकिंग न्यूज़

सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली

बिहार में BJP की सरकार बनी तो सारे अपराधी पताल पहुंच जाएंगे, बोले आरसीपी..अब नीतीश कुमार की सरकार जानी तय है

बिहार में BJP की सरकार बनी तो सारे अपराधी पताल पहुंच जाएंगे, बोले आरसीपी..अब नीतीश कुमार की सरकार जानी तय है

03-Oct-2023 05:06 PM

By First Bihar

NALANDA: नालंदा में रहुई में बीजेपी मंडल महामंत्री सोनल सिंह को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारी थी। हालांकि इस दौरान वे बाल-बाल बच गये। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता आरसीपी सिंह सोनल सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने घटना की जानकारी ली। आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में अपराध चरम सीमा पर है। सोनल सिंह जो रहुई के मंडल महामंत्री हैं, उन्हें अपराधियों ने कल सोमवार को  दिनदहाड़े गोली मारी थी। भगवान की कृपा से वो बाल-बाल बच गए। आज उनसे मिला, उनका हाल चाल जाना। सोनल जी जल्द से जल्द पूरी तरह से स्वस्थ हो यह प्रार्थना ईश्वर से की है। 


मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पूराने दिनों को याद करते हुए कहा कि 2005 से 2010 में बिहार में जो सरकार थी उसमें हम प्रधान सचिव थे। उस वक्त किसी गुंडे मवाली की हिम्मत नहीं होती थी कि वो राईफल और बंदूक निकाले। ऐसा करने के लिए कोई अपराधी सोचता तक नहीं था। लेकिन आज स्थिति ऐसी हो गयी है कि दिनदहाड़े अपराधी गोली मार रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता सोनल जी को दिन में ही गोली मारी गयी। वो व्यक्तिगत कामों से जा रहे थे तभी उन पर हमला किया गया। इससे पहले हमारे परिवार के सदस्य पर भी हमला किया गया था। इन घटनाओं को देखने से ऐसा लगता है कि बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। शासन और प्रशासन नाम की कोई चीज बिहार में नहीं रह गयी है। पुलिस का इकबाल अब समाप्त हो चुका है। 


बिहार में अपराधियो का हौसला बुलंद है। आरसीपी सिंह ने कहा कि इसका कारण है कि नीतीश कुमार को बिहार से अब कोई लेना देना नहीं है। मीटिंग बुलाते हैं लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकलता। बिहार में हर रोज परीक्षाएं हो रही है। अभी हाल ही में 01 अक्टूबर को बिहार में सिपाही भर्ती के लिए लिखित  परीक्षा ली गयी थी जिसका प्रश्न लीक होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। आखिर बार-बार प्रश्न पत्र क्यों आउट हो जा रहा है। मुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं? बिहार के सीएम पद पर रहने का नीतीश कुमार को कोई नैतिक अधिकार नहीं है।


बता दें कि बीते दिनों आरसीपी सिंह के रिश्तेदार पर हमला किया गया अब बीजेपी के मंडल महामंत्री को निशाना बनाया गया। मीडिया ने पूछा कि कही आपकों कमजोर बनाने की कोशिश तो नहीं हो रही है। इसका जवाब देते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि हमको कौन कमजोर करेगा? मेरा नाम रामचंद्र है। जाको राखे साईया मार सके ना कोई... आरसीपी ने कहा कि हमलोग राजनीतिक रूप से मजबूत हैं। हमारे सामने आने की किसी को हिम्मत नहीं। ताकत सच्चाई की होती है। गुंडा,मवाली,अपराधी को लगा देने से क्या कोई राजनीतिक रूप से कमजोर हो सकता है? बिहार में सब अच्छे ही है। 2005 और 2010 में जिस प्रकार से हुआ था अब नीतीश कुमार की सरकार जानी तय है। तब देखियेगा यहां के अपराधियों का क्या होता है? 2005-2010 में जो सरकार बिहार में थी उसमें हम खुद प्रधान सचिव थे। किसी गुंडे-मवाली की हिम्मत नहीं थी कि राईफल-बंदूक निकाले। उन्होंने कहा कि 2025 में जब भाजपा की सरकार बनेगी तब जितने भी अपराधी हैं सब पताल पहुंच जाएंगे। 

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट...