Bihar Politics: अनंत सिंह को लेकर आज होगा बड़ा फैसला, NDA के कार्यक्रम में मिलेंगे नए संकेत; इन्हें लग सकता है झटका Bihar News: पूर्णिया को मिली बड़ी सौगात, इस रुट से शुरु हुई नई वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें... कहां-कहां होगा ठहराव? BIHAR NEWS : BIHAR NEWS : दारोगा मर्डर केस मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 18 लोगों को मिली यह सजा; शराब तस्करों से हाथापाई में गई थी जान Bihar News: बिहार में इस रेल लाइन पर जल्द दौड़ेगी ट्रेनें, 20 सितंबर को निरीक्षण Bihar police transfer : पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति Bihar Politics: राजद का नया चुनावी दांव, युवाओं पर फोकस, कट सकते हैं कई उम्रदराज नेताओं के टिकट ! Bihar Crime News: बिहार में युवती की गला रेतकर हत्या, माँ घायल.. Success Story: कम हाइट और ऊंचे हौसले! पहली कोशिश में UPSC पास कर बनीं IAS अधिकारी, जानिए... आरती डोगरा की प्रेरक कहानी Bhagalpur News: भागलपुर में इस फ्लाईओवर का अब तेजी से होगा निर्माण, रेलवे ने जारी की NOC Bihar News: बिहार में यहाँ ₹101 करोड़ खर्च कर होगा सड़क निर्माण, टेंडर जारी
28-Oct-2023 08:18 AM
By First Bihar
PATNA : दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। उसके बाद पार्टी के कोर कमिटी की भी मीटिंग हु। इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के नेता को बड़ा टास्क दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने साफ़ तौर पर कहा कि - आपलोग पार्टी को बूथ व मंडल स्तर पर मजबूत कीजिए। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को भाजपा से जोड़ने का टास्क सौंपा।
दरअसल, बीएल संतोष ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों को साफ़ तौर पर कहा कि - भाजपा की पहचान किसी वर्ग या जाति विशेष के रूप में न हो। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कहीं भी यह न कहा जाए कि भाजपा सिर्फ जिस जाति विशेष की पार्टी है। इसलिए उन लोगों को भी पार्टी से जोड़ें जो अभी पार्टी को वोट नहीं कर रहे हैं। उनका इशारा आगामी दिनों में पार्टी के तरफ से चलने वाले अल्पसंख्यक जोड़ो रैली और पिछड़ा समाज के तरफ था।
वहीं,बीएल संतोष ने पांच नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह के मुजफ्फरपुर दौरे की तैयारियों की भी समीक्षा की। इसके साथ ही अधिक से अधिक सदस्य बनाये जाने पर जोर दिया। इसके आलावा शाम 7 बजे से शुरु कोर कमेटी की बैठक रात 10 बजे तक चली। इसमें विशेषकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा सौपे गये टास्क के अनुपालन की समीक्षा की गई। साथ ही लोस चुनाव के मद्देनज़र पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का टास्क सौंपा गया।
उधर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने लोकसभा चुनाव को लेकर टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि बिहार में खुद की सरकार बनानी है। सभी कार्यकर्ताओं को इसका संकल्प लेना है। बिहार में बीजेपी का सीएम हो, इस पर काम करना है। अब दूसरे को मौका नहीं देना है। खुद की सरकार और खुद का सीएम बनाना है। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने को कहा। केंद्र की योजनाओं से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें, इस दिशा में काम करने को कहा।