समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार INDvsENG: गिल के प्रदर्शन से दादा गदगद, युवा लीडर के लिए बोल गए बड़ी बात Bihar News: बिहार के इन दो जिलों में 4 पुल बनाने की स्वीकृति ,सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ रू, जानें...
06-Jan-2023 08:03 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल में बदमाशों ने पर्चा साटकर एक पैक्स अध्यक्ष से पांच लाख रुपए रंगदारी की मांग की है। बदमाशों ने धमकी दी है कि अगर पैक्स अध्यक्ष ने पैसे नहीं दिए तो उसे उसके पूरे परिवार के साथ बम से उड़ा दिया जाएगा। पीड़ित पैक्स अध्यक्ष द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष की सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। घटना करपी थाना क्षेत्र के मुरारी पंचायत की है।
दरअसल, करपी थाना क्षेत्र के मुरारी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजेश रंजन से पांच लाख रंगदारी की मांग की गई है और पैसे नहीं देने पर परिवार समेत उन्हें उड़ाने की धमकी दी है। अपराधियों ने महमदपुर मिल्की गांव स्थित पैक्स गोदाम गोदाम पर पर्चा चिपकाया है। इसके आलाव गांव में एक अन्य जगह पर भी पर्चा साटकर रंगदारी की मांग की गई है। पैक्स अध्यक्ष जब सुबह अपने घर से निकले तो इन्हें इसकी जानकारी मिली। बदमाशों ने 12 जनवरी तक पैसों को पहुंचाने को कहा गया है। कहां पहुंचाना है स्थान की जानकारी नहीं दी गई है।
धमकी भरे पर्चे में यह भी कहा गया है कि जहानाबाद स्थित मकान में जाते समय या घर पर, कहीं भी अगर रंगदारी टैक्स नहीं दिया गया तो गोली मार दिया जाएगा। इसके साथ ही पैक्स अध्यक्ष के साथ रहने वाले कमलेश यादव को भी चेतावनी दी गई है। जिसके बाद पैक्स अध्यक्ष का पूरा परिवार खौफ के साए में है। पीड़ित पैक्स अध्यक्ष ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पूरे मामले पर अरवल एसपी ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। पर्चा साटने वाले लोगों की पहचान के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लिया जा रहा है। पैक्स अध्यक्ष की सुरक्षा के लिए इनके आवास पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त इनकी सुरक्षा के लिए अन्य प्रबंध भी किए जा रहे हैं। जो लोग भी इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।