1st Bihar Published by: Updated May 13, 2021, 2:18:53 PM
- फ़ोटो
PATNA :इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि को आगे बढ़ा सकती है. थोड़ी देर में सरकार के अधिकारी इसका एलान करेंगे. कोरोना की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसे अब आगे बढ़ाने की पूरी संभावना है.
बिहार सरकार के मुख्या सचिव विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव गृह और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आज शाम में साढ़े 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और लोगों को बताएँगे कि लॉकडाउन को लेकर सरकार ने क्या निर्णय लिया है.