BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
09-May-2022 01:05 PM
By
PATNA : बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर गहरी नाराजगी जताई है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि राज्य के अंदर आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली प्रक्रिया में बदलाव किया जाएगा। आज मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली में धांधली के कई मामले आए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल मुख्य सचिव को बुलाया। मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि कैबिनेट में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली से जुड़ी नियमावली में बदलाव का प्रस्ताव पेश कर दिया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग में जारी इस गड़बड़ी को लेकर नीतीश कुमार ने नाराजगी जताई। नीतीश कुमार ने कहा कि यह पूरा सिस्टम ही खराब है। बहाली की प्रक्रिया को बदलने की जरूरत है। मुख्य सचिव को उन्होंने तत्काल इस पर अमल करने के लिए कहा। इसके बाद मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि अगले कैबिनेट में इससे जुड़ा प्रस्ताव पेश कर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह तय हो गया कि राज्य में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली की प्रक्रिया बदल जाएगी।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष समाज कल्याण विभाग में अनियमितता से जुडे कई मामले पहले भी आ चुके हैं। आंगनबाड़ी सेविकाएं वेतन नहीं मिलने समेत अन्य समस्याओं को लेकर पहले भी जनता दरबार में गुहार लगा चुकी हैं। आज भी मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली में धांधली के कई मामले आए। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली प्रक्रिया में बदलाव का निर्णय लिया है।