BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
07-May-2022 08:46 AM
By
PATNA : इन दिनों बिहार के अधिकतर राज्यों में बारिश और तेज आंधी के कारण मौसम सामान्य बना हुआ है। कई शहरों के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, हवा की रफ्तार तेज होने की वजह से लोगो को रहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पूरे प्रदेश में पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवा की स्थिति सामान्य बनी हुई है। हवा की गति 10-12 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई है।
मौसमी के प्रभाव को देखते हुए अगले 24 घंटों के बीच प्रदेश के सात जिलों के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, अररिया, किशनगंज जिले में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इन जगहों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की हिदायत दी गई है। मौसम विज्ञान की मानें तो प्रदेश में कुछ दिनों तक पुरवा का प्रभाव बना रहेगा।
बीते गुरुवार को दरभंगा में सर्वाधिक बारिश 73.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, मुजफ्फरपुर के सरैया में 43.0 मिमी, पूर्वी चंपारण के चकिया में 33.8 मिमी, सहरसा के महिषी में 30.2 मिमी, बांका में 30.2 मिमी, सहरसा के सौरबाजार में 29.4 मिमी, दरभंगा के हायाघाट में 28.5 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 25 मिमी, सुपौल के बसुआ में 21 मिमी, कटिहार के मनिहारी में 19.4 मिमी, वैशाली में 17.8 मिमी, सहरसा के सिमरी में 38.6 मिमी, मुजफ्फरपुर के मीनापुर में 16.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
36.8 डिग्री सेल्सियस पटना का तापमान
10-12 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार
73.2 मिमी के साथ दरंभगा में सर्वाधिक बारिश
39.3 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा सबसे गर्म शहर
40 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया प्रदेश का तापमान
मौसम विज्ञान के आधार पर शुक्रवार को 39.3 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। जबकि पटना के अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की वृद्धि के साथ 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। प्रदेश के जयादातर शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है।
शहरों का अधिकतम तापमान
पटना - 36.8
पूर्णिया - 33.4
कटिहार - 33.7
जमुई - 38.1
सिवान - 34.0
नालंदा - 38.4
बेगूसराय - 35.1
सहरसा - 33.1
दरभंगा - 34.0
सुपौल - 34.0
बक्सर - 38.2
गया - 38.4
औरंगाबाद - 39.2
नालंदा - 38.4
वैशाली - 35.7
मुजफ्फरपुर - 32.8
अररिया - 34.5