Supaul News: यथासंभव काउंसिल ने "मां का सम्मान, वृक्ष का दान" कार्यक्रम का किया आयोजन, VIP नेता संजीव मिश्रा हुए शामिल Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल दोस्त से मिलने निकला नाबालिग छात्र 3 दिन से गायब, पटना पुलिस के हाथ अब तक खाली Bihar News: वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, टोल प्लाजा पर कट रहा ऑटोमेटिक ई- चालान, 1.50 लाख गाड़ियों पर 80 करोड़ का जुर्माना Bihar News: वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, टोल प्लाजा पर कट रहा ऑटोमेटिक ई- चालान, 1.50 लाख गाड़ियों पर 80 करोड़ का जुर्माना IPL 2025: 10 करोड़ 75 लाख में खरीदे गए ‘टी नटराजन’ को क्यों मौका नहीं दे दिल्ली की टीम? केविन पीटरसन ने कर दिया खुलासा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अफसर ने कम उम्र की महिला शिक्षक को गलत मंशा से किया प्रताड़ित ! DM ने बिठाई जांच... ARWAL: प्रशांत किशोर ने सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, कहा..काबिल लोगों को ही देंगे टिकट Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड
19-Nov-2022 03:22 PM
By
NALANDA: बिहार में बेख़ौफ़ बदमाश अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। ताज़ा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा की है, जहां राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। दरअसल, यहां ज़मीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। देखते ही देखते वहां गोलीबारी शुरू हो गई। मामला नगरनौसा थाना क्षेत्र के सकरौढा गांव का है।
पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना 16 नवंबर की ही बताई जा रही है। गोवर्धन जमादार की पत्नी चनवा देवी अपने परिवार के साथ खेत में धान के पके हुए फसल की कटनी कर रही थी। तभी रघुवंश प्रसाद के साथ कई लोग खेत में घुसकर फायरिंग करने लगे। ये सभी लोग इसी गांव के हैं।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों से पूछताछ करने लगी। फायरिंग कर रहे अशोक उर्फ मंटू से दो नाली बंदूक छीन कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, पूछताछ के बाद पुलिस ने अशोक समेत सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मामले को लेकर हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।