ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : कुआं खोलने को लेकर खूनी संघर्ष, बेटे और दामाद ने पीट-पीटकर दी हत्या; मातम का माहौल Bihar News: बिहार में पासपोर्ट के 10 हजार आवेदन रद्द, जमकर हो रहा फर्जीवाड़ा BIHAR LAND NEWS : इस जिले में जमीन खरीद-बिक्री पर सख्ती, अब अनिवार्य होगी यह जांच Bihar Politics: तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, मंत्री जीवेश मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की उठाई मांग,कहा - दरभंगा जाकर दिलवाएंगे न्याय Bihar Assembly Election 2025 : सीमांचल पर चुनावी फोकस: NDA का मास्टरस्ट्रोक या तेजस्वी का वादा , किस पर जनता को भरोसा ; जानिए क्या रहा है अबतक का समीकरण Bihar Politics: जुमला दिवस की शुभकामनाएं, PM मोदी के बिहार आगमन से पहले लालू यादव ने कसा तंज,कहा -जनता को ठगने का हो रहा काम Bihar News: बिहार के इस स्कूल पर धर्मांतरण का आरोप, नाबालिग से दुष्कर्म की बात भी आई सामने; जांच शुरु BIHAR NEWS : सासाराम में जेम्स इंग्लिश स्कूल पर बड़ा आरोप, धर्मांतरण और बच्चियों के शोषण का मामला हुआ उजागर; गृह सचिव से vande bharat train : दानापुर से शाम 5 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी वंदे भारत, जानिए कब पहुंचेगी जोगबनी PM narendra modi : पूर्णिया से आज पीएम मोदी 40000 करोड़ का देंगे तोहफा, चुनावी मौसम में बिहार को मेगा सौगात;

बिहार की राजनीति पर कांग्रेस की नजर ? पार्टी के बड़े नेता ने बताया - आखिर कैसे NDA में जा रहे नीतीश !

 बिहार की राजनीति पर कांग्रेस की नजर ? पार्टी के बड़े नेता ने बताया -  आखिर कैसे NDA में जा रहे नीतीश !

26-Jan-2024 03:31 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजनीतिक हालातों को लेकर सभी दल काफी एक्टिव है। इस राजनीतिक गर्माहट के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह  ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि-  बिहार में बीजेपी कुछ करने के चक्कर में है। बीजेपी कसरत कर रही है, लेकिन सफलता नहीं मिलेगी। 


वहीं, उन्होंने कहा कि महागठबंधन एकजुट है। किसी तरह का दवाब महागठबंधन में नीतीश कुमार पर नहीं बनाया जा रहा है। यह सबकुछ अफवाह फैलाई जा रही है। मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे का कोई कॉल नहीं आया की नीतीश से बात कीजिए कि वह नाराज हैं। यह बेकार की बातें हैं। बिहार की सियासत में कुछ भी बड़ा नहीं होने वाला है। 


इसके आगे अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी सत्ता की लड़ाई नहीं लड़ती। कांग्रेस हमेशा वसूलों और विचारधारा की राजनीति करती है। कांग्रेस में टूट की संभावना पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है। हम किसी भी हालात के लिए तैयार हैं। हमारे सभी विधायक एकजुट हैं। पहले भी विधायक को तोड़ने की कोशिश हुई। एक एमएलसी छोड़कर गया बाकी कोई नहीं गया। 


उधर, बिहार की राजनीतिक हालात पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में 'इंडिया' गठबंधन के नेतृत्व में सरकार ह। जिसके मुखिया नीतीश कुमार हैं. कांग्रेस की नीतीश कुमार से बात होते रही है और वह साथ में हैं। अभी वह पूर्णिया में राहुल गांधी की तैयारी में जुटे हुए हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार पहुंच रही है।  30 को पूर्णिया में बहुत बड़ी रैली है।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने सीएम नीतीश समेत सभी 'इंडिया' गठबंधन के दलों को भी आमंत्रित किया है. नीतीश कुमार नहीं आएंगे ऐसा उन्होंने नहीं कहा है।