ब्रेकिंग न्यूज़

हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजद और कांग्रेस पर बोला हमला, कहा..आरक्षण विरोधी रहा है दोनों पार्टियों का चरित्र Bihar Ias Officers: बिहार के 12 IAS अफसरों को मिली एक और नई जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट देखें.... Bihar News: बिहार के 544 CO पर हुआ एक्शन, फिर भी अंचल अधिकारियों पर नहीं पड़ रहा प्रभाव, मंत्री ने की हाईलेवल मीटिंग बेगूसराय में नदी में डूबने से 4 की मौत, खगड़िया में एक बच्ची की गई जान Bihar News: इन जिलों में अगले 2 दिन भीषण बारिश, IMD ने पहले कर दिया सावधान Bihar News: बिहार की इन 8 महिला समेत 13 अफसरों की लगी ड्यूटी, 19-20 तारीख को करेंगे यह काम पटना फतुहा में टाटा कमर्शियल गाड़ियों के सबसे बड़े शोरूम ‘बुद्धा शक्ति’ का उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ FASTag Yogna: कार, जीप, वैन मालिकों के लिए बड़ी खबर....3000 रू का पास बनाएं और देशभर में करें यात्रा अब घरों में इन्वर्टर लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत: बिहार के 15 शहरों में लगने जा रही हाई-कैपेसिटी बैटरी इन्वर्टर, पावर कट होते ही 4 घंटे मिलेगी बिजली Bihar News: सड़क हादसे में अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 15 घायल

बिहार: खेत से घर लौट रहे शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पैक्स अध्यक्ष पर गोली मारने का आरोप

बिहार: खेत से घर लौट रहे शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पैक्स अध्यक्ष पर गोली मारने का आरोप

02-Nov-2023 01:54 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां आपसी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक शख्स को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घायल शख्स को आनन फानन में परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर गांव की है।


घायल युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर वार्ड संख्या एक निवासी मनोहर प्रसाद सिंह के 43 वर्षीय बेटे रजनीश कुमार उर्फ अन्नू सिंह के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि 43 वर्षीय रजनीश कुमार बुधवार की रात 10 बजे अपने खेत में पटवन कर घर लौट रहा था, तभी आमगाछी के पास पैक्स अध्यक्ष चंदन कुमार अपने तीन साथियों के साथ सड़क पर खड़ा था और रजनीश को रुकने के लिए कहा और फिर फायरिंग कर दी इस फायरिंग में एक गोली रजनीश कुमार के जांघ में लगी है जिससे वह घायल हो गया है। 


घायल रजनीश ने पैक्स अध्यक्ष पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। बाइक सवार घायल रजनीश कुमार किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागा और अपने गांव पहुंचा, जहां से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल रजनीश ने बताया कि पहले भी उसके साथ मामूली बात को लेकर दो बार मारपीट की गई थी और इस बार गोली मारी गई है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।