Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में फराह खान की एंट्री से बढ़ा टेंशन, बसीर ने नेहल से तोड़ी दोस्ती Patna News: पटना में JDU-BJP दफ्तर के बाहर धारा 163 लागू, अब प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं Patna News: पटना में JDU-BJP दफ्तर के बाहर धारा 163 लागू, अब प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Road Accident: BPSC परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल Bihar Crime News: पत्नी से अनबन के बाद युवक की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा का लाइसेंस, सुरक्षा मानकों पर होगी सख्ती Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा का लाइसेंस, सुरक्षा मानकों पर होगी सख्ती Bihar News: बिहार में इस राज्य से जमकर हो रही AK-47 की तस्करी, इन जिलों में सबसे ज्यादा डिमांड
18-Nov-2022 04:59 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में खेत का पटवन करने के दौरान बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से झुलस गया। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव स्थित बहियार की है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक किसान की पहचान आधारपुर गांव निवासी 45 वर्षीय शशि रंजन सिंह और 54 वर्षीय नाथू महतो उर्फ प्रमोद महतो के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शशि रंजन सिंह के खेत में उनके साथ मजदूर नाथू महतो खेत का पटवन कर रहा था। इसी दौरान दोनों बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी मिली पूरे गांव में कोहराम मच गया। इस हादसे में मौक के शिकार हुए शशि रंजन सिंह का बेटा भी गंभीर रूप से जख्मी है।
जानकारी के मुताबिक सबसे पहले किसान शशि रंजन सिंह बिजली के तार की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद नाथू महतो और उनका बेटा उन्हें बचाने के लिए दौड़े। इसी बीच नाथू महतो भी मौके पर करंट की चपेट में आ गया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों को बचाने के दौरान शशि रंजन सिंह का बेटा भी करंट की चपेट में आ गया जिसे ग्रामीणों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।