बेतिया में गंडक नदी की तेज धार में बहा चचरी पुल, कई गांवों का संपर्क टूटा हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजद और कांग्रेस पर बोला हमला, कहा..आरक्षण विरोधी रहा है दोनों पार्टियों का चरित्र Bihar Ias Officers: बिहार के 12 IAS अफसरों को मिली एक और नई जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट देखें.... Bihar News: बिहार के 544 CO पर हुआ एक्शन, फिर भी अंचल अधिकारियों पर नहीं पड़ रहा प्रभाव, मंत्री ने की हाईलेवल मीटिंग बेगूसराय में नदी में डूबने से 4 की मौत, खगड़िया में एक बच्ची की गई जान Bihar News: इन जिलों में अगले 2 दिन भीषण बारिश, IMD ने पहले कर दिया सावधान Bihar News: बिहार की इन 8 महिला समेत 13 अफसरों की लगी ड्यूटी, 19-20 तारीख को करेंगे यह काम पटना फतुहा में टाटा कमर्शियल गाड़ियों के सबसे बड़े शोरूम ‘बुद्धा शक्ति’ का उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ FASTag Yogna: कार, जीप, वैन मालिकों के लिए बड़ी खबर....3000 रू का पास बनाएं और देशभर में करें यात्रा अब घरों में इन्वर्टर लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत: बिहार के 15 शहरों में लगने जा रही हाई-कैपेसिटी बैटरी इन्वर्टर, पावर कट होते ही 4 घंटे मिलेगी बिजली
15-Feb-2022 09:02 PM
By
DESK : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह की पहल पर आरा-बक्सर फोर लेन, आरा-मोहनियां फोर लेन और आरा-सासाराम फोर लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके साथ ही आरा-सासाराम फोर लेन का सम्पर्क आरा-मोहनियां फोर लेन के साथ तथा आरा-बक्सर फोर लेन के साथ किया जा रहा है। इसे बढ़ाकर कायम नगर तक ले जाकर आरा का रिंग रोड बनाने का कार्य भी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री की पहल पर भारत सरकार के द्वारा स्वीकृत हो गया है।
इसके बाद कायम नगर से लेकर धरहरा पुल पार कर नई पूर्वारी गुमटी, जीरो माइल होते हुए तैतरिया मोड़ तक पथ फोर लेन होना शेष रह जाता था। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध कर 98 करोड़ रुपए की लागत से उक्त अंश को फोर लेन कराने की योजना स्वीकृत करा ली है और इसका टेंडर भी हो गया है।केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह की पहल पर धरहरा पुल से लेकर शीश महल चौक-गोपाली चौक, शिवगंज मोड़, बड़ी मठिया होते हुए रेलवे स्टेशन तक के पथ को पथ निर्माण विभाग के द्वारा अधिग्रहण करने तथा उसके उत्थान के लिए पथ निर्माण विभाग की स्वीकृति मिल गयी है और टेंडर हो गया है।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने रमना मैदान के उन्नयन का भी निर्णय लिया है। इस मैदान को पटना के गांधी मैदान की तर्ज पर विकसित किया जायेगा। इस कार्य का का जिम्मा ऊर्जा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम NTPC को दी गयी है। रमना मैदान से साइकिल स्टैण्ड, स्कूटर स्टैण्ड, टैक्सी स्टैण्ड आदि को हटा कर पूरे मैदान को विकसित किया जायेगा। मैदान की जो दीवारें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं, उनका भी पुर्ननिर्माण किया जायेगा।
मैदान के अंदर चारों तरफ टहलने और दौड़ने के लिए ट्रैक बनाया जायेगा। मैदान में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। NTPC के पदाधिकारियों ने रमना मैदान जाकर स्थल का निरीक्षण कर लिया है। योजना बनाने के बाद शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के परामर्श से योजना को फाइनल किया जाएगा और फिर काम शुरु होगा। मैदान के बीच में स्थित स्टेडियम को धनुपरा में स्थानातरण कर वहां पर स्पोर्ट्स कम्पलेक्स का निर्माण किया जायेगा।
आरा शहर के सामने धरहरा चौक से लेकर नये ओवरब्रिज तक जो नहर है, उसके विकास हेतु केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने बिहार सरकार के सिंचाई मंत्री से बात कर योजना की स्वीकृति प्राप्त कर ली है। योजना का DPR तैयार कर सिंचाई विभाग को भेज दिया गया है। इस योजना के तहत इस नहर का विकास और सौंदर्यकरण किया जायेगा।कलैक्ट्रेटियट के पास जो तालाब है उसके बीच में हाई मास्ट लाइट भी लगायी जायेगी।