ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Monsoon: मॉनसून को लेकर करना पड़ेगा और इंतजार? मौसम विभाग ने गर्मी के बीच बढ़ा दी टेंशन Bihar News: बिहार में सदर अस्पताल के ओपीडी में हंगामा, दवा नहीं मिलने पर मरीज के परिजनों ने की तोड़फोड़ Bihar Crime News: बिहार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 40 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, लिस्ट में कई सियासी रसूख वाले Bihar Crime News: बिहार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 40 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, लिस्ट में कई सियासी रसूख वाले Bihar Crime News: बिहार में पुलिस टीम पर हमला मामले में एक्शन, करीब 100 आरोपियों में से 12 अरेस्ट Bihar Politics: मंगनी लाल मंडल होंगे RJD के अगले प्रदेश अध्यक्ष, सिर्फ औपचारिक एलान बाकी Bihar Politics: मंगनी लाल मंडल होंगे RJD के अगले प्रदेश अध्यक्ष, सिर्फ औपचारिक एलान बाकी Bihar Crime News: बिहार में चाचा ने भतीजी से की हैवानियत, कमरे में सो रही बच्ची के साथ जबरन किया गंदा काम Bihar News: बिहार के इस जिलों में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, भाभी से झगड़े के बाद बिजली के खंभे पर चढ़ी ननद Bihar News: बिहार के इस जिलों में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, भाभी से झगड़े के बाद बिजली के खंभे पर चढ़ी ननद

बिहार के सुशांत का IPL में चयन: गुजरात टाइटंस ने 2.20 करोड़ में खरीदा, परिवार में जश्न का माहौल

बिहार के सुशांत का IPL में चयन: गुजरात टाइटंस ने 2.20 करोड़ में खरीदा, परिवार में जश्न का माहौल

20-Dec-2023 06:01 PM

By First Bihar

DARBHANGA: बिहार के सुशांत का चयन 2024 में होने वाले आईपीएल में हुआ है। गुजरात टाइटंस ने 2.20 करोड़ रुपए में सुशांत को खरीदा है। दरभंगा के अलीनगर प्रखंड के तुमोल गांव निवासी सुशांत मिश्रा के परिवार के साथ साथ पूरे गांव में जश्न का माहौल है। सुशांत के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।


दरअसल, आईपीएल 2024 के लिए मंगलवार को दुबई के कोका-कोला एरिना में खिलाड़ियों की नीलामी के लिए बोली लगाई गई। जिसमें सुशांत मिश्रा का सलेक्शन हुआ है। सुशांत मिश्रा तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते है और बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। सुशांत का बेस प्राइस 20 लाख था। आईपीएल की बोली लगी और गुजरात टाइटंस ने 2.20 करोड़ रुपए में सुशांत को खरीदा लिया।


सुशांत मिश्रा के दादा कृष्णदेव मिश्र ने बताया कि सुशांत पांच साल की उम्र तक ही गांव में रहा। जिसके बाद वह अपने पिता समीर मिश्रा के साथ रांची चला गया। सुशांत की पढ़ाई लिखाई रांची से ही हुई है। सुशांत को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। घर से डांट पड़ने के बाबजूद भी उसने खेलना नहीं छोड़ा। खेल के साथ साथ वह पढ़ाई में भी मेधावी था और हमेशा अच्छे नंबरों से पास होता आया। उसने विरोध के बाद भी क्रिकेट की कोचिंग की और आज इस मुकाम पर पहुंचा है। वहीं सुशांत की दादी का कहना है कि अपने पोते की कामयाबी से बहुत खुश है। उन्होंने बताया कि जब भी वह गांव आता था तो बैट बॉल खरीदने की जिद्द करता था।


बता दें कि सुशांत मिश्रा का जन्म 23 नवंबर 2000 को हुआ था। सुशांत का बचपन गांव में ही बीता। पांच साल के उम्र में सुशांत अपने माता-पिता के साथ रांची चले गए। सुशांत के पिता समीर मिश्रा पिछले 40 वर्षो से रांची में रह रहे है और वहां वेटनरी सेल्स मैन के रूप में काम करते है। सुशांत ने पढ़ाई के साथ झारखंड की घरेलू टीम में 2021 में डेब्यू किया और 2022 में रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन रहा। वे आईपीएल 2022 में हैदराबाद के लिए सलेक्ट हुए थे। सुशांत भारतीय अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। 23 वर्षीय सुशांत झारखंड की ओर से क्रिकेट खेलते हैं। फिलहाल सुशांत खेल के बदौलत रेलवे में नौकरी कर रहे हैं।