MUZAFFARPUR: HAM के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, संतोष सुमन बोले..विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को बनाया जाएगा मजबूत BIHAR: ग्रामीण कार्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता और लापरवाही के आरोप में 2 इंजीनियर सस्पेंड, अन्य पर भी गिरेगी गाज Bihar Crime News: दिनदहाड़े कार सवार से 5 लाख की लूट, बहन की शादी के लिए कर्ज लेकर जा रहा था घर स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर बिहटा एयरपोर्ट रखने की मांग, युवा चेतना के संयोजक ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात TCH एदुसर्व ने किया ऐलान: BPSC TRE-4.0, CTET और STET के लिए नए बैच की शुरुआत, सीमित सीटें, जल्द कराए नामांकन गोपालगंज से बड़ी खबर: नहाने के दौरान गंडक नदी में डूबे 3 बच्चे, तलाश जारी Bihar Co Suspend: 'मंत्री' को गलत जानकारी देना CO को पड़ा महंगा, दो अधिकारी सस्पेंड CHAPRA: शहीद इम्तियाज को श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे VIP के प्रतिनिधिमंडल, परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का दिया भरोसा BIHAR: जहानाबाद जेल में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या, कटिहार की रहने वाली थी शिवानी, एक महीने में यह तीसरी घटना Bihar News: 30 मई को बिहार दौरे पर नरेंद्र मोदी, इस एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन; सासाराम में बड़ी जनसभा में होंगे शामिल
24-Feb-2023 10:59 AM
By First Bihar
PATNA : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में इन्हें संगीत नाटक अकादमी अवार्ड प्रदान किया है। इस समारोह में बिहार से भी 6 हस्तियों को शामिल किया गय। इनलोगों को देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अवार्ड से सम्मानित किया। इनलोगों को दिल्ली के विज्ञान भवन में संगीत नाटक अकादमी अवार्ड प्रदान किया।
दरअसल, बिहार के चर्चित नाटककार और रंगकर्मी हृषीकेश सुलभ, लोकगायिका रंजना झा, चर्चित ठुमरी गायिका कुमुद झा दीवान, वरिष्ठ अभिनेता नीलेश्वर मिश्रा, वरिष्ठ नाट्य निर्देशक मिथिलेश राय और दरभंगा घराने के वरिष्ठ ध्रुपद गायक तथा इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के संगीत शिक्षक पंडित प्रेम कुमार मल्लिक को उनकी विधाओं के लिए राष्टीय पुरस्कार दिया गया।
इसके साथ ही इन सभी लोगों को राष्ट्रपति के तरफ से सभी को एक लाख रुपए,अंगवस्त्र और ताम्रपत्र भेंट किया गया। वहीं, बिहार के दरभंगा घराने के वरिष्ठ ध्रुपद गायक तथा इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के संगीत शिक्षक पंडित प्रेम कुमार मल्लिक को भी यह पुरस्कार दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, संगीत नाटक अकादमी के मुख्य पुरस्कारों के लिए देशभर से रंगमंच, नृत्य तथा संगीत के क्षेत्र के 2019, 2020 और 2021 के पुरस्कारों के लिए चुने गये कुल 128 दिग्गज कलाकारों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। बिहार को चार अमृत अवार्ड, पांच संगीत अवार्ड, और चार बिस्मिल्लाह अवार्ड मिला हैं।
आपको बताते चलें कि, भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार की घोषणा की है। इसमें बिहार के भी एक दर्जन कलाकार शामिल हैं। यह अकादमी पुरस्कार प्रदर्शन कला में समग्र योगदान के लिए वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए दिए जाएंगे। बिहार की झोली में चार अमृत अवार्ड, पांच संगीत नाटक अकादमी अवार्ड जबकि चार बिस्मिल्लाह (युवा) अवार्ड आए हैं।