1st Bihar Published by: Updated May 21, 2021, 10:20:47 PM
- फ़ोटो
CHHAPRA : बिहार के छपरा में भीषण रोड एक्सीडेंट में एक महिला की मौत हो गई है. जबकि एक अन्य सड़क हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उधर मृतक महिला के घर में कोहराम मचा है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
पहली घटना सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि कि जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरीअड्डा गांव निवासी नूरजहां बीबी (36) अपने मायके गड़खा थाना क्षेत्र के मुसतकीमपुर गांव से मोटरसाइकिल से अपने भाई के साथ वापस अपने ससुराल जा रही थी.इसी दौरान गड़खा-चिरांद मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी.इस घटना में नूरजहां बीबी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसका भाई गंभीर रूप स घायल हो गया.
दूसरी घटना छपरा के तरैया थाना क्षेत्र की है, जहां रामबाग नहर पुल पर पर बारातियों से भरी बोलेरो और पिकअप वैन में टक्कर हो गयी. इस घटना में बोलेरो पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बोलेरो पर सवार लोग बारात में शामिल होकर लौट रहे थे. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.