Hindi News / news / बेगूसराय में नदी में डूबने से एक युवक की मौत, घर में मचा...

बेगूसराय में नदी में डूबने से एक युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Apr 08, 2021, 7:58:59 PM

बेगूसराय में नदी में डूबने से एक युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

- फ़ोटो

BEGUSARAI : जिले में में गुरूवार को स्नान के दौरान 17 वर्षीय किशोर की वाया नदी में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई. इस मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के देवस वन घाट की है. मृतक की पहचान गढ़हारा ओपी क्षेत्र के गाछिटोला कील निवासी रामजुगुत  सिंह का लगभग 17 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि दीपक अपने फुआ से मिलने पिढौली गया था और गुरुवार को वह वाया नदी में स्नान करने निकला. घरवालों ने बताया कि देवसवन घाट स्थित भंवरा के ऊपर से वह जैसे ही छलांग लगाई वह पानी से वापस लौट कर ऊपर नही निकल पाया.


आसपास के लोगों द्वारा घटना की सूचना पाकर ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मृतक के लाश को नदी से बाहर निकाला. वहीं घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.