Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा
26-Sep-2023 06:05 PM
By First Bihar
PATNA: पूरे देश में साइबर ठगों के गिरोह ने अपना पांव पसार लिया है। शातिर ठग सीधे साधे लोगों को झांसा देकर उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। ठग तरह तरह के झांसे देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। इसी कड़ी में बिहार-झारखंड के साइबर अपराधियों के गिरोह ने केरल की महिला को अपना शिकार बनाया है। केरल की क्राइम ब्रांच की टीम ने रांची से चार लड़कों को गिरफ्तार किया है, जिसमें तीन बिहार के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक, चारों शातिर लड़कों ने केरल के एर्नाकुलम की रहने वाली एक महिला को ऑनलाइन लॉटरी के नाम पर झांसे में ले लिया और उसे अपना शिकार बनाया। जीत के सवा करोड़ रुपए खाते में डालने की बात कह महिला से सर्विस जार्ज की मांग की। इसके साथ ही साथ कई अन्य बहाने बनाकर महिला से 1.12 करोड़ रुपए ठग लिए और उसे क्रिप्टो करेंसी में बदल दिया।
पीड़िता को जब इस बात का एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है। जिसके बाद महिला ने केरल के कोची सिटी साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए केस को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। भारी मशक्कत के बाद पुलिस के हाथ जानकारी लगी कि महिला को चूना लगाने वाले शातिर रांची में बैठे हैं। जिसके बाद केरल पुलिस की टीम रांची पहुंची और चारों शातिरों को धर दबोचा।
गिरफ्तार चार शातिरों में से तीन ज्योतिष कुमार, मोहन कुमार और अजीत कुमार बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं चौथा आरोपी नीरज राजधानी रांची का रहने वाला है। गिरफ्तार शातिरों के पास से पुलिस ने 28 मोबाइल फोन, 85 एटीएम, 8 सिम कार्ड, लैपटॉप, बैंकों के चेक बुक, पासबुक और 1,25000 नगद बरामद किया है।