Corruption in Bihar : नोट जलाने वाले RWD इंजीनियर विनोद राय पर आय से अधिक संपत्ति का केस, करोड़ों की संपत्ति और नोट बरामद Bihar Assembly Elections 2025: क्या मुस्लिम वोट बैंक पर अब भी RJD का है वर्चस्व? आंकड़े बताते हैं सच; जानिए... Bihar News: आजादी के बाद पहली बार बिहार के इस जिले में पहुंचेगी ट्रेन, तैयारी शुरू.. BIHAR CRIME : बिहार से शुरू होगी दो अमृत भारत ट्रेनें, टाइम टेबल जारी; वंदे भारत एक्सप्रेस Bihar Teacher News: बिहार शिक्षक बहाली में धांधली! अब हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग से मांगा जवाब, मुश्किलों में ACS! Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज भीषण बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट.. Bihar News: राजगीर से आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन, त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत BIHAR ELECTION : Bihar News: जन्म लेते ही प्रशांत किशोर ने नर्स की अंगूठी गायब कर दी थी! बक्सरवासियों ने BJP सांसद संजय जायसवाल को दी है यह जानकारी, क्या है मामला..... Nepal Political Crisis: नेपाल में आधी रात को पलटी सियासी बाजी, सुशीला कार्की बन सकती हैं अंतरिम प्रधानमंत्री Patna High Court Chief Justice : पटना हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने जस्टिस पी. बी. बजंथरी की नियुक्ति की सिफारिश
31-Aug-2024 06:27 PM
By First Bihar
GAYA: गया के चंदौती थाना क्षेत्र के बुनियादगंज सड़क मार्ग पर बीते 28 अगस्त को बाइक सवार पति पत्नी पर गोलीबारी की घटना में पत्नी की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि मृतक पत्नी का प्रेम प्रसंग एक व्यक्ति के साथ चल रहा था। इसके लेकर पूर्व में भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। गोली चलाने वाला सिद्धि कुमार और लाइनर की भूमिका निभाने वाली महिला रेखा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी गिरफ्तार सिद्धि कुमार ने गोली चलाई थी। गिरफ्तार सिद्धि कुमार ने बताया कि गोली पति को रास्ते से हटाने के लिए मारनी थी लेकिन गोली पत्नी को लग गई थी।
उसने बताया है कि एक मित्र का मृतिका से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी के कहने पर पति को मारने की प्लानिंग थी लेकिन गोली उसके बदले महिला को जा लगी थी। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि कांड का मुख्य आरोपी युवक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
रिपोर्ट- नितम राज