वीजा की अवधि बढ़ाकर आरा में रह रही 2 पाकिस्तानी महिलाओं ने पाक जाने से किया इनकार, बोलीं..जान दे देंगे लेकिन हिन्दुस्तान नहीं छोड़ेंगे Shikhar Dhawan: भारतीय सेना का अपमान करने वाले शाहिद अफरीदी को शिखर धवन का करारा जवाब, कहा “और कितना गिरोगे?” CBI Raid in Bihar: बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर CBI की रेड से हड़कंप, जांच एजेंसी ने तीन रेलकर्मियों को दबोचा; जानिए.. क्या है मामला? CBI Raid in Bihar: बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर CBI की रेड से हड़कंप, जांच एजेंसी ने तीन रेलकर्मियों को दबोचा; जानिए.. क्या है मामला? Bihar News: दामाद की हत्या के आरोप में बाप-बेटे ने वर्षों काटी जेल की सजा, 10 साल बाद दूसरी पत्नी के साथ घर लौटा शख्स Vaibhav Suryavanshi: बिहार के वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक से बनें कई रिकार्ड, क्रिकेटर के पैतृक गांव ताजपुर में जश्न Bihar Co Suspend: नप गए एक अंचल अधिकारी, DM की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किया निलंबित Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Seema Haidar: सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? लोगों के सवालों का नोएडा पुलिस ने दिया जवाब
21-Jul-2022 10:27 AM
By SANT SAROJ
SUPAUL : बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर ही एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बुधवार की देर रात घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए। इसी दौरान घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग को बदमाशों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। परिजनों को घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक की पहचान लतौना उत्तर वार्ड संख्या 4 निवासी 62 वर्षीय जगदीश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात में खाना खाने के बाद जगदीश यादव घर के बाहर बने झोपड़ी में सोने के लिए चले गए। गुरुवार की सुबह जब परिजन उन्हें जगाने के लिए पहुंचे तो उनका खून से लथपथ शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की मानें तो देर रात गोली चलने की आवाज सुना था लेकिन बिजली कड़कने की आवाज समझकर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। परिजनों की मानें तो जगदीश यादव की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज एसडीपीओ गणपति ठाकुर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दिया हैं। एसडीपीओ गणपति ठाकुर ने बताया कि अपराधियों ने सोए अवस्था में गोली मारकर जगदीश यादव की हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।