ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घर के नीचे खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, बुरी तरह झुलसे बिहार के यह बड़े अधिकारी BIHAR NEWS : सहरसा में स्कॉर्पियो में भीषण आग, जिला पशुपालन पदाधिकारी बुरी तरह झुलसे Bihar News: बिहार के 25 हजार मध्य विद्यालय बनेंगे डिजिटल, खर्च होंगे ₹2,621 करोड़ Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर Bihar News: करनी का फल...पथ निर्माण विभाग ने इस कंपनी को 10 सालो के लिए किया ब्लैकलिस्टेड, वजह जानें.... RRB NTPC 2025 : NTPC आंसर-की कब होगी जारी? जानें रिजल्ट पर क्या है अपडेट, बोर्ड ने दी पूरी जानकारी Bihar Crime News: कार सवार नागा साधुओं ने CSP संचालक से की लूटपाट, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा Bihar Crime News: कार सवार नागा साधुओं ने CSP संचालक से की लूटपाट, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा UPI RULE : आज से बदल गए UPI के नियम, अब इतने रुपए तक कर सकेंगे पेमेंट; ज्वैलरी खरीदने की भी बढ़ी लिमिट

बिहार : गणपति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, तलवार के वार से 10 लोग घायल

बिहार : गणपति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, तलवार के वार से 10 लोग घायल

03-Sep-2022 01:57 PM

By

JAMUI : खबर जमुई से आ रही है, जहां बच्चों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के सुंदरबाग गांव की है। गणपति की प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो बच्चों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर के लोगों पर तलवार से हमला बोल दिया, जिसमें 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।


बताया जा रहा है कि सुंदरबाद गांव में शुक्रवार की रात गणपति की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों बच्चों के परिजन झगड़ा छुड़ाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर तलावर से हमला बोल दिया। जिसमें एक ही परिवार के 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को अलीगंज स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने 8 लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


सदर अस्पताल में 8 लोगों में से दो की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया जबकि 6 लोगों का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है।घायलों में रीना देवी, कामेश्वर यादव, प्रह्लाद कुमार, रामप्यारे यादव, संटू कुमार, पुष्पा कुमारी, सूमा देवी और रिंकू देवी शामिल हैं। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।