BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव मौसी की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले सनकी ने बीच सड़क पर मचाया तांडव, विरोध करने पर चलाई बहन के ऊपर गोली हाजीपुर में बोले विजय सिन्हा..जिस दिन तेजस्वी अपने पिता लालू की राह को छोड़ देगा, उसी दिन देश से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा
29-Sep-2024 09:26 PM
By DIPAK
BAGAHA: नेपाल में बारिश थमने के साथ ही गंडक बराज से पानी के डिस्चार्ज में कमी आयी है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 2.60 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वही अब गंडक नदी का पानी वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में भी घुस आया है। जिसके चलते रिवर पाथवे 40 फीट ध्वस्त हो गया है। बाढ़ के पानी में बहकर हिरण रिहायशी इलाके में पहुंच गया है। वही पानी के दबाव के कारण चंपारण तटबंध भी ध्वस्त हो गया है।
बता दें कि बगहा का चंपारण तटबंध बेतिया से लेकर चखनी गांव तक फैला हुआ है। चंपारण तटबंध के ध्वस्त होने से चार पंचायतों के साथ-साथ करीब दो दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। यहां के लोग बाढ़ के चपेट में आ गये हैं। चंपारण तटबंध के टूटने से आसपास के क्षेत्रों में पानी का बहाव तेज हो गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
तटबंध ध्वस्त होने के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा खतरा उन गांवों पर है जो सीधे नदी के किनारे स्थित हैं। ग्रामीणों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा जा रहा है। तटबंध टूटने से रतवाल, चंद्रपुर, भिराड़ी, पतीलार, लक्ष्मीपुर, सीतापार, चैनपुर, मौजा टोला सहित चार पंचायतों के करीब दो दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ जाने की संभावना जताई जा रही है। इन गांवों में पानी तेजी से घुस रहा है, जिससे कृषि भूमि और घरों को भारी नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि तटबंध की मरम्मती और मजबूत करने के कार्यों में लापरवाही बरती गई थी जिसके कारण चंपारण बांध टूट गया। पहले भी तटबंध की कमजोर स्थिति को लेकर चेतावनी दी गई थी लेकिन समय पर जरूरी कदम नहीं उठाए गए। बगहा में रतवल-चखनी के बीच चंपारण तटबंध ध्वस्त होने से वाल्मीकिनगर में पर्यटकों के लिए बनाया गया रिवर पाथवे भी 40 फीट ध्वस्त हो गया है। मधुबनी, ठकराहा, भितहां, पिपरासी, रामनगर समेत बगहा नगर के आधा दर्जन वार्ड में बाढ़ का पानी घुस गया है।
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पानी आने से हिरण बहकर रिहायशी इलाकों में पहुंच गया है। वही सिकटा नदी के पानी से करीब 50 घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ओरिया नदी का पश्चिमी सुरक्षा बांध भी कई जगहों पर ध्वस्त हो गया है। नरकटियागंज भिखनाठोरी मुख्य पथ पर बना डायवर्सन भी पानी के दबाव के कारण प्रेमनगर के पास बह गया है।
वही वाल्मीकिनगर हवाई अड्डा और एसएसबी कैंप में भी बाढ़ का पानी घुस चुका है। पिपरासी में श्रीपतनगर रेल बांध पर पानी का दबाव बढ़ रहा है। वही लौरिया अशोक स्तंभ, रामजानकी मंदिर और छठ घाट में भी पानी से लबालब हो गया है। यहां एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूट चुका है।