100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार INDvsENG: गिल के प्रदर्शन से दादा गदगद, युवा लीडर के लिए बोल गए बड़ी बात Bihar News: बिहार के इन दो जिलों में 4 पुल बनाने की स्वीकृति ,सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ रू, जानें... Iran-Israel: ईरान-इजराइल टकराव के बीच एक्शन में पुतिन, 15 से ज्यादा देशों को दी अहम सलाह
08-Jan-2023 12:32 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: भोजपुर में आपसी विवाद को लेकर बदमाशों ने एक किशोर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल लड़का होटल में समोसा खा रहा था। इसी दौरान बदमाश होटल में पहुंचे और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब बच्चे ने इसका विरोध किया तो बदमाश ने पिस्टल निकालकर उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना पीरो थाना क्षेत्र स्थित कातर मोड़ के पास की है।
घायल किशोर की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार ओपी अंतर्गत कातर गांव निवासी मनोज सोनी के 15 वर्षीय बेटे पवन सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पवन की गांव के ही एक लड़के से दोस्ती थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। जब पवन अपने अन्य दोस्तों के साथ दुकान पर समोसा खा रहा था, तभी उसके दोस्त का पिता नशे में धुत होकर वहां पहुंचा और पवन के साथ गाली गलौज करने लगा।
पवन ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने पिस्टल निकाली और पवन के ऊपर गोली दाग दी। गोली पवन के कमर में जाकर लगी, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही घायल पवन के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पीरो के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है, गोली अब भी उसकी कमर में फंसी हुई है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जख्मी पवन सोनी ने गांव के ही जयप्रकाश पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है।