बगहा में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत, आशा कार्यकर्ता भी शक के घेरे में पटना के महिला कॉलेजों में लगेगा पिंक बस पास कैंप, छात्राओं को मिलेगी बड़ी राहत जेपी के सपनों का अपमान कर रहे हैं तेजस्वी यादव: ऋतुराज सिन्हा Patna Crime News: पटना में फर्जी दारोगा रवि किशन अरेस्ट, पुलिस की वर्दी पहनकर करता था शराब की स्मगलिंग Patna Crime News: पटना में फर्जी दारोगा रवि किशन अरेस्ट, पुलिस की वर्दी पहनकर करता था शराब की स्मगलिंग Bihar News: ED ने इंजीनियर और पत्नी के नाम पर अर्जित 7.47 करोड़ की संपत्ति किया कुर्क, आय से अर्जित किया है 320% अधिक संपत्ति Bihar Politics: बिहार को छोटा राज्य बताकर BJP के निशाने पर आए मल्लिकार्जुन खरगे, सम्राट चौधरी ने दमभर सुनाया Bihar Politics: बिहार को छोटा राज्य बताकर BJP के निशाने पर आए मल्लिकार्जुन खरगे, सम्राट चौधरी ने दमभर सुनाया Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को मिला चुनाव चिह्न, जानिए.. EC ने अलॉट किया कौन सा सिंबल? Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को मिला चुनाव चिह्न, जानिए.. EC ने अलॉट किया कौन सा सिंबल?
25-Feb-2022 03:16 PM
By Sonty Sonam
BANKA : खबर बांका से है, जहां दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता को जिंदा जला दिया। घटना बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र के हिजरिया गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही विवाहिता के मायकेवालों में कोहराम मच गया।
मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि भागलपुर के सनोखर थाना क्षेत्र स्थित सरोनी गांव के रहने वाली युवती निधि की शादी बाराहाट के हिजरिया गांव निवासी टिंकू ठाकुर के साथ हुई थी।
निधि के परिवार वालों ने अपनी क्षमता के अनुसार शादी में खर्च भी किया था। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोगों का लालच बढ़ता गया और वे दहेज के लिए निधि को प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच मौका पाकर दहेज दानवों ने निधी की जलाकर हत्या कर दी।
मृतका की मां गीता देवी ने बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर अपने दामाद सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति रिंकू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी।