ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

एशिया कप के पहले ही मैच में कप्तान Suryakumar Yadav का बड़ा कारनामा, पीछे छूटे धोनी-रोहित-विराट जैसे दिग्गज

Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 में यूएई पर 9 विकेट से जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव टी20I में भारत के नंबर-1 कप्तान बन गए हैं, रोहित शर्मा-विराट कोहली-एमएस धोनी को पछाड़ा..

Suryakumar Yadav
सूर्यकुमार यादव
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Suryakumar Yadav: भारतीय टीम ने बुधवार को दुबई में एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। अपने पहले ही मैच में टीम इंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ 9 विकेट से आसान जीत हासिल की है। कुलदीप यादव और बाकी गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी ने मेजबान टीम को 13.1 ओवर में महज 57 रनों पर समेट दिया, यह टी20 इंटरनेशनल में उनका सबसे कम स्कोर है। जवाब में भारत ने महज 4.3 ओवर में ही 60 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।


यह जीत एशिया कप टी20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत है, जबकि टी20 में गेंद शेष रहने के लिहाज से इंग्लैंड के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है, उन्होंने न्यूनतम 10 मैचों में सर्वाधिक जीत प्रतिशत (82.6%) हासिल कर रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे दिग्गजों को कप्तानी के मामले में पीछे छोड़ दिया है।


इस मैच में सूर्यकुमार का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला सोने पर सुहागा साबित हुआ। दुबई की पिच पर यूएई की शुरुआत ठीक रही, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने फिर उन्हें ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया। कुलदीप ने 2.1 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि शिवम दुबे ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर ही छक्का जड़ दिया। अभिषेक 48 के स्कोर पर आउट हुए, सूर्यकुमार ने नाबाद 7 रन बनाए और शुभमन गिल ने 9 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने में मदद की।


टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार की यह उपलब्धि खास इसलिए है क्योंकि उन्होंने रोहित शर्मा (80.6%) को महज 2 प्रतिशत के फासले से पछाड़ा है। जबकि इस प्रारूप में विराट कोहली का जीत प्रतिशत 66.7%, हार्दिक पंड्या का 62.5% और एमएस धोनी का 60.6% रहा है। सूर्यकुमार ने जुलाई 2024 में रोहित के संन्यास के बाद कप्तानी संभाली थी और तब से श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ वे सीरीज जीत चुके हैं। एशिया कप में यह उनकी पहली बड़ी जंग है, जहां वे शुभमन गिल के साथ मिलकर टीम को नौवीं ट्रॉफी दिलाने के मिशन पर हैं।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें