ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

Bihar Crime News: नेपाल में हिंसा के बीच भारत में अवैध घुसपैठ की कोशिश, बार्डर से पांच विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Bihar Crime News: नेपाल में हिंसा के बीच रानी-जोगबनी बॉर्डर पर पांच विदेशी नागरिक भारत में अवैध घुसपैठ करते पकड़े गए। वैध दस्तावेज़ न होने और संदिग्ध गतिविधियों के कारण नेपाल पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: नेपाल में जारी हिंसक आंदोलन के बीच सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के बावजूद पांच विदेशी नागरिकों को भारत में अवैध घुसपैठ करते हुए रानी-जोगबनी बॉर्डर चेकपोस्ट पर नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने गिरफ्तार किया है। आशंका जताई जा रही है कि ये सभी जेल ब्रेक के बाद फरार अपराधी हो सकते हैं।


गुरुवार को डीएसपी विकास खतिवड़ा के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल नेपाल ने भारत की ओर बढ़ रहे कुछ संदिग्धों को रोका और पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने खुद को थर्ड कंट्री का नागरिक बताया, लेकिन कोई वैध पहचान दस्तावेज़ नहीं दिखा सके। इसके बाद उन्हें क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय रानी को सौंप दिया गया।


गिरफ्तार व्यक्तियों में मिगुएल इम्बिसी (30 वर्ष) – बोलीविया, स्मन हमतदुराही (30 वर्ष) – उत्तरी सूडान,  मोहम्मद ब्राहिम अहमद (28 वर्ष) – कनाडा, मोहम्मद धापाल (30 वर्ष) – कनाडा और मोहम्मद माजुप (28 वर्ष) – कनाडा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार विदेशी नागरिकों के पास वैध दस्तावेज़ नहीं मिले, हालांकि उनके पास नेपाली रुपये ज़रूर बरामद हुए। उनकी गतिविधियों को देखते हुए वे पर्यटक नहीं लग रहे थे, जिससे संदेह गहरा गया कि वे फरार अपराधी हो सकते हैं।


इस समय जब नेपाल हिंसा की चपेट में है और आम नागरिक अपने घरों में दुबके हुए हैं, ऐसे में विदेशियों का इस तरह सीमा पार करने की कोशिश सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गई है। घटना के बाद भारत और नेपाल दोनों तरफ की सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है। विशेषकर जोगबनी बॉर्डर, जो पहले से ही एक संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय सीमा मानी जाती है, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। सभी एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें