Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bettiah Raj Land: बेतिया राज की जमीन को लेकर आया नया अपडेट, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने दिए यह आदेश Bettiah Raj Land: बेतिया राज की जमीन को लेकर आया नया अपडेट, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने दिए यह आदेश Bihar Crime News: जीजा ने चाकू गोदकर ले ली साले की जान, पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने पहुंचा था युवक Bihar Crime News: जीजा ने चाकू गोदकर ले ली साले की जान, पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने पहुंचा था युवक SAHARSA: BCA के छात्र का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी, जानें.. कब होगा एग्जाम? Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी, जानें.. कब होगा एग्जाम? Bihar Teacher News: बिहार के इस जिले में हजारों शिक्षक वेतन विसंगति से परेशान, नहीं मिल रहा यह लाभ
03-Nov-2024 01:48 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: बिहार के जमुई में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया है। नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए केन बम को सुरक्षाबलों ने बरामद किया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बम को प्लांट किया गया था लेकिन जमुई एसपी अभियान के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने तेलंगा जंगल नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।
दरअसल, बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित चिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरामोरिया पंचायत के तेलंगा जंगल से सुरक्षा बलों ने एक शक्तिशाली केन बम को बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बरामोरिया के जंगली इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में सुरक्षा बलों को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए छीपाकर रखे एक केन बम को पुलिस ने बरामद किया है। सीमाई इलाके में सर्च अभियान चलते हुए आगे बढ़ रही थी। इसी क्रम में तेलंगा जंगल में एक केन बम पाया गया। केन बम का वजन करीब दस किलो बताया जाता है। जिसे सुरक्षा बलों द्वारा जब्त किया गया है।
एसपी अभियान ओंकार नाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने इसे बरामद कर नक्सलियों की सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की बड़ी योजना को विफल कर दिया है। इस अभियान में एसटीएफ एवं चिहरा थाना की पुलिस शामिल थी।