IPL 2025: आज बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे SRH और MI के खिलाड़ी, IPL ने लिए यह बड़े फैसले IPL 2025: आज बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे SRH और MI के खिलाड़ी, IPL ने लिए यह बड़े फैसले पहलगाम आतंकी हमले पर हिंदू संगठनों का विरोध, मुस्लिम मजदूरों से काम नहीं कराने का लिया फैसला Bihar News: कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, घूमने गए थे 4 दोस्त; नहाने के दौरान दो की गई जान USA-ISRAEL Military Planes In India: अमेरिका और इजरायल ने भारत में तैनात किए अपने लड़ाकू विमान, क्या होने वाला है कुछ बड़ा? Pahalgam Attack: गृहमंत्री अमित शाह ने जारी कर दिया ऐसा आदेश, भारत में मौजूद हर पाकिस्तानी को बिल से आना होगा बाहर Pahalgam Attack: गृहमंत्री अमित शाह ने जारी कर दिया ऐसा आदेश, भारत में मौजूद हर पाकिस्तानी को बिल से आना होगा बाहर बिहार में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, मुसलमानों ने कहा..सुअर की औलाद है आतंकवादी Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने पटना के DPO को किया था निलंबित, अब लिया यह निर्णय जानें.... Smart policing speedy justice: CCTNS और E-Sakhya App से मिलेगा जल्द और सटीक न्याय! पुलिस नही कर पायेगी आपको परेशान ,जानिए कैसे?
23-Nov-2024 09:36 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में एक युवक को गोली लगने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शुरुआत में युवक ने आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला हुआ है और उसने तीन लोगों के नाम बताए थे। हालांकि, पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि युवक को खुद की गलती से गोली लगी थी और उसने अन्य लोगों पर झूठा आरोप लगाया था।
पुलिस के अनुसार, जख्मी युवक गोलू सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ अवैध हथियार देख रहा था। इसी दौरान हथियार गिर गया और गोली चल गई। गोलू सिंह की जांघ में गोली लगी।
घटना के बाद गोलू सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मो. अजमेर सहित तीन अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया। मो. अजमेर से उसकी बाइक चोरी होने को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने मो. अजमेर समेत अन्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
हालांकि, पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार नहीं किया। पुलिस ने गहन जांच की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से सच्चाई का पता लगाया। पुलिस को पता चला कि गोलू सिंह और उसके दोस्तों ने मिलकर यह साजिश रची थी। पुलिस ने गोलू सिंह के तीन दोस्तों प्रेम आनंद, नमो नारायण और प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मो. अजमेर को भी बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस जख्मी के अन्य दोस्तों की तलाश कर रही है।