BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
11-Nov-2024 10:21 PM
By First Bihar
KHAGARIA: खगड़िया के बेलदौर थाना इलाके के सिकेंद्रपुर में रविवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति और भैसुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की जांच में यह बाते सामने आई है कि निशा कुमारी की हत्या उसके पति चंदन सिंह ने ही किया था। गैर महिला के साथ चंदन सिंह का अवैध संबंध था। जिसका विरोध करने को लेकर चंदन ने अपनी पत्नी निशा कुमारी की हत्या कर दी थी। चंदन सिंह का उसकी सौतेली भाभी से अवैध संबंध था। पुलिस ने हत्यारा पति चंदन सिंह और इसके सौतेले भाई जवाहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार चंदन ने अपना जुर्म भी पुलिस के सामने कबूल कर लिया है। चंदन से हुए पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त कट्टा, खोखा और एक जिंदा कारतूस भी घटनास्थल से बरामद हुआ है। गोगरी SDPO रमेश कुमार ने बताया कि यह कोल्ड ब्लडेड मर्डर है। मामले में एक महिला सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, जिसमें दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
रिपोर्ट- अनिश कुमार