BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
14-Nov-2024 12:34 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: जमुई में गुरुवार की सुबह आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों बीच लगभग 15 से 20 राउंड फायरिंग की गई है। फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ दिया और छापेमारी शुरू कर दी है। फायरिंग की घटना में एक युवक घायल हो गया है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के पोहे गांव की है।
जानकारी के मुताबिक, पोहे गांव निवासी डीलर कपिल देव राम एवं नागेश्वर राम के बीच वर्षों से वर्चस्व को लेकर मारपीट एवं गोलीबारी का मामला सामने आता रहा है। एक बार फिर वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी की गई है। कार्रवाई नहीं होने पर दिन प्रतिदिन दोनों पक्षों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
कपिल देव राम एवं नागेश्वर राम के विवाद में इसके सभी पुत्रों की भी भूमिका देखी जा रही है। पुलिस ने गांव में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस को देखकर सभी लोग फरार हो गए हैं। बता दें कि 4 जून 2024 को भी दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए थे।
वहीं गुरुवार की गोलीबारी में कपिल देव राम का बेटा चंदन कुमार घायल हो गया है। जिसका इलाज जमुई सदर अस्पताल में चल रहा है। सिकंदरा अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों बताया कि युवक के हाथ में गोली लगने का निशान है। सदर अस्पताल में बेहतर रूप से पता चलेगा की गोली लगा है या फिर अन्य धारदार हथियार का निशान है।