Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट.. Chhaava: “छावा की सफलता का श्रेय विकी को नहीं जाता बल्कि..”, महेश मांजरेकर के बयान से मच गई सोशल मीडिया पर सनसनी Bihar Crime News: युवक की सरेआम हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने बैक टू बैक दागी तीन गोलियां Bihar Crime News: बिहार STF और पुलिस की बड़ी सफलता, 9 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली गिरफ्तार Bihar News: राजद की चिंता बढ़ाने ओवैसी आ रहे बिहार, 'ढाका' में जनसभा को करेंगे संबोधित Bihar Job Alert: बिहार में बंबर बहाली, सहायक अभियंता के 1024 पदों के लिए BPSC ने जारी किया विज्ञापन; ये है लास्ट डेट Bihar Job Alert: बिहार में बंबर बहाली, सहायक अभियंता के 1024 पदों के लिए BPSC ने जारी किया विज्ञापन; ये है लास्ट डेट
25-Dec-2024 08:49 AM
By First Bihar
MOKAMA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना से सटे मोकामा से निकलकर सामने आया है। जहां एक मछुआरे को गोली मारकर घायल कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मोकामा प्रखंड इलाके में जाल लगाने जा रहे मछुयारे को अपराधियों ने घेरकर गोली मार दी है। यह घटना मोर और बरहपुर के बीच गंगा किनारे की बताई जा रही है। इस घटना में घायल शख्स की पहचान नवादा निवासी महेंद्र सहनी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि हर दिन की तरह पांच छोटे नाव लेकर सभी मछुआरे महछली पकड़ने छतरपुरा गंगा घाट जा रहे थे। इस दौरान मोर और बरहपुर गांव के बीच अज्ञात अपराधियों ने नाव रुकवाकर रंगदारी की मांग की। सभी हाथों में हथियार रखे हुए थे।
वहीं मछुआरे की ओर से रंगदारी नहीं दिए जाने पर अपराधियों ने गोली मार दी। गोली एक मछुआरे के सीने में लगी है, जिसे घायल अवस्था में बेगूसराय स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया है। वहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। करीब 6 की संख्या में थे। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है।
इधर, इस मामले में मोकामा थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान में जुटी है। फिलहाल अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। परिजनों ने बताया है कि 5 से 6 की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने नाव को रुकवाकर रंगदारी की मांग की है। इसकी जांच की जा रही है।