BIHAR ELECTION : “Tejashwi Yadav पर गिरिराज सिंह का तंज: कांग्रेस की खुशामद के बाद भी नहीं मिला CM पद, इंडी गठबंधन पर बड़ा हमला” Bihar News: बिहार में पुलिस की बड़ी सफलता! AK-47 और कई हथियार के साथ जिंदा कारतूस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक: हार्डवेयर दुकान से कैश और कीमती सामान चोरी, सीसीटीवी में कैद BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रैलियों के लिए हेलीकॉप्टरों की बुकिंग शुरू, रोज 20 चॉपर भरेंगे उड़ान Bihar News: क्या सच में बिहार की महिला ले रहीं राजनीति में इंट्रेस्ट, इस रिपोर्ट से जानिए हकीकत; बढ़ जाएगी नीतीश -तेजस्वी की टेंशन Child Aadhaar Card Rules : बच्चों के आधार कार्ड नियम बदले: अब माता-पिता के दस्तावेज अनिवार्य, सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र से नहीं बनेगा आधार PhonePe: क्यों RBI ने PhonePe पर लगाया लाखों का जुर्माना? जानें... पूरी डिटेल ADR REPORT 2025 : राजनीतिक दल में केंद्र से लेकर प्रदेश तक..., वंशवाद की राजनीति में कौन आगे? लालू परिवार नहीं यह हैं सबसे आगे Bihar News: बिहार सरकार से 10 हजार रुपए लेकर क्या करने वाली हैं महिलाएं, जानिए पूरी सच्चाई; इस रिपोर्ट में मिलेगी पूरी जानकारी BIHAR ELECTION : चुनाव आयोग की नई पहल, जीविका दीदियां महिलाओं को वोटिंग के लिए करेंगी प्रेरित
21-May-2024 06:08 PM
By First Bihar
CHHAPRA : छपरा के दाउदपुर में कांग्रेस ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी एक बहुत बड़ी समस्या है। यह महंगाई मोदी सरकार कि देन है। उद्योगपतियों के कर्जे को माफ़ कर मोदी सरकार आम जनता पर महंगाई लाद रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव भविष्य का चुनाव हैं। हमारी सरकार आने पर 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। किसानों के कर्ज को माफ़ किया जाएगा। मोहन प्रकाश ने कहा कि भाजपा सरकार ने केंद्रीय संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। आकाश नौजवान हैं। आप सभी लोगों से गुजारिश है कि कांग्रेस को विजयी बनाकर राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करें।
इस चुनावी सभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मोहन प्रकाश देश के सम्मानित नेता हैं। यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। केंद्र की सरकार संविधान को खत्म करना चाहती हैं। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी ने देशवासियों के लिए युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय लेकर आए हैं। हम सब इस बार राहुल गांधी जी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाने जा रहे हैं। कांग्रेस महाराजगंज में उद्योग धंधे लगाकर इस लोकसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगी।
मुन्ना तिवारी ने दाऊदपुर कि चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारें नेता राहुल गांधी दस हजार किलोमीटर की यात्रा के बाद देशवासियों के लिए पांच न्याय पत्र लेकर आए हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों और छात्रों के कर्जो को माफ़ किया जाएगा।
महागठबंधन के प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छपरा की जनता जो प्यार कांग्रेस को दे रही हैं, उसके लिए हम सब महाराजगंज की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री की गलत नीतियों के कारण आज देश में महंगाई और भुखमरी की समस्या बढ़ी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अभय गोस्वामी ने किया। इस चुनावी सभा को प्रतिमा कुशवाहा, कामरेड अरुण जी, कन्हैया यादव, रेयाजुल हक़, पशुपति नाथ शर्मा, सुमन गिरी, संतोष गिरी, मुक्तिनाथ यादव, केदार यादव, कन्हैया जी आदि ने भी सम्बोधित किया।