ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सहरसा में स्कॉर्पियो में भीषण आग, जिला पशुपालन पदाधिकारी बुरी तरह झुलसे Bihar News: बिहार के 25 हजार मध्य विद्यालय बनेंगे डिजिटल, खर्च होंगे ₹2,621 करोड़ Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर Bihar News: करनी का फल...पथ निर्माण विभाग ने इस कंपनी को 10 सालो के लिए किया ब्लैकलिस्टेड, वजह जानें.... RRB NTPC 2025 : NTPC आंसर-की कब होगी जारी? जानें रिजल्ट पर क्या है अपडेट, बोर्ड ने दी पूरी जानकारी Bihar Crime News: कार सवार नागा साधुओं ने CSP संचालक से की लूटपाट, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा Bihar Crime News: कार सवार नागा साधुओं ने CSP संचालक से की लूटपाट, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा UPI RULE : आज से बदल गए UPI के नियम, अब इतने रुपए तक कर सकेंगे पेमेंट; ज्वैलरी खरीदने की भी बढ़ी लिमिट Patna Train News: पटना में बड़ा रेल हादसा टला, खुलने के साथ ही दो हिस्सों में बंटी एक्सप्रेस ट्रेन; यात्रियों में मचा हड़कंप

बिहार : छेड़खानी का विरोध करना ट्रैफिक जवान को पड़ा भारी, मनचले ने चाकू मारकर किया घायल

बिहार : छेड़खानी का विरोध करना ट्रैफिक जवान को पड़ा भारी, मनचले ने चाकू मारकर किया घायल

03-Sep-2022 02:34 PM

By

HAJIPUR : खबर वैशाली से आ रही है, जहां छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने एक ट्रैफिक सिपाही को चाकू मारकर बूरी तरह से घायल कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक की है। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी शख्स की जमकर पिटाई कर दी और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल ट्रैफिक जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास एक शख्स महिला के साथ छेड़खानी की कोशिश कर रहा था। महिला आरोपी शख्स से बार बार बचने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान गांधी चौक पर तैनात ट्रैफिक जवान राजकिशोर सिंह की नजर छेडखानी कर रहे शख्स पर पड़ी। ट्रैफिक जवान राजकिशोर सिंह जब मौके पर पहुंचे और महिला से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी उसके साथ छेड़खान कर रहा था।


युवक की इस करतूत का जब ट्रैफिक जवान ने विरोध किया तो उसने अपनी जेब चाकू निकाल कर हमला बोल दिया। हमले को रोकने के लिए जैसे ही ट्रैफिक जवान आगे बढ़ा चाकू उसके हाथ में जा लगी। इस घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।