ब्रेकिंग न्यूज़

'कल्याण ज्वेलर्स' के नाम पर फर्जी सोने-चांदी की दुकान चलाने वाले पर चला प्रशासन का डंडा, बांड भरवाकर दुकानदार से बैनर हटवाया Bihar News: अवैध मेडिकल दुकानों और क्लिनिक संचालकों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, कई लोग हिरासत में बिहार का 'पुष्पा' निकला संजीव मुखिया, पत्नी को MP और MLA बनाने के लिए किया पेपर लीक Bihar Crime News: भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली युवक की जान, एक ग़लतफ़हमी और हो गया बड़ा कांड राज्यसभा के उप सभापति से मिले अजय सिंह, महुली खवासपुर-पीपा पुल के पक्कीकरण की मांग मधुबनी में गरजे मुकेश सहनी, कहा..हक मांगने से नहीं मिलता, छीनना पड़ता है Bihar News: टुनटुन यादव के प्रोग्राम में फायरिंग के बाद एक्शन में आई पुलिस, एक को दबोचा अन्य की तलाश जारी PK ने जमुई में भरी हुंकार, बोले..नीतीश चचा को हटाना है इस बार, भूमि सर्वे और दाखिल खारिज में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार Caste Census:जातीय जनगणना पर केंद्र के फैसले का JDU महासचिव ने किया स्वागत, नीतीश कुमार के विजन की बताई जीत Bihar Education News: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल-प्रधान शिक्षकों का पावर कट, स्कूल के दूसरे शिक्षक को बड़ा अधिकार, ACS एस सिद्धार्थ ने सभी DEO को भेजा पत्र

बिहार : आंगनबाड़ी सहायिका समेत दो महिलाओं की चाकू गोदकर हत्या, छेड़खानी का विरोध करने पहुंची थीं आरोपी के घर

बिहार : आंगनबाड़ी सहायिका समेत दो महिलाओं की चाकू गोदकर हत्या, छेड़खानी का विरोध करने पहुंची थीं आरोपी के घर

12-Mar-2022 02:50 PM

By

GAYA : खबर गया से आ रही है, जहां एक ही परिवार की दो महिलाओं की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना खिजरसराय थाना क्षेत्र के अकौनी गांव की है। यहां शनिवार की सुबह छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू मारकर दोनों महिलाओं की हत्या कर दी। दोनों महिलाएं आपस में गोतनी हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं एक साथ दो महिलाओं की हत्या से गांव में सन्नाटा पसरा है।


मृतक महिलाओं की पहचान खिजरसराय के अकौनी गांव निवासी गया पासवान की 45 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी और मोहित पासवान की 35 वर्षीय पत्नी कुमन देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि कुमन देवी आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थी। वहीं आरोपियों ने परिवार के एक अन्य सदस्य को भी चाकू मारकर घायल कर दिया है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक मृतक सुशीला देवी की बहन की बेटी उसके पास रहती थी। शनिवार की सुबह लड़की शौच के लिए अकेली बधार की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव के ही मुकेश पासवान नामक शख्स ने उसके साथ छेड़खानी की घटना का अंजाम दिया। घर पहुंचने के बाद लड़की ने घटना की जानकारी अपनी मौसी को दी। जिसके बाद सुशीला देवी आरोपी मुकेश पासवान के घर पहुंच गई और हंगामा करने लगी। इसी दौरान देवरानी कुमन देवी भी मौके पर पहुंच गई और दोनों ने हल्ला करना शुरू कर दिया।


देखते ही देखते मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोपी मुकेश पासवान ने अपने परिजनों के साथ मिलकर महिलाओं के साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों महिलाओं को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसी दौरान बीच बचाव करने पहुंचे गया पासवान के चचेरे भाई को भी आरोपियों ने चाकू मार दिया।


खून से लथपथ दोनों महिलाओं को इलाज के लिए खिजरसराय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए खिजरसराय थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटना गांव में कैंप कर रहे हैं।