BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 21 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार INDvsENG: गिल के प्रदर्शन से दादा गदगद, युवा लीडर के लिए बोल गए बड़ी बात Bihar News: बिहार के इन दो जिलों में 4 पुल बनाने की स्वीकृति ,सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ रू, जानें... Iran-Israel: ईरान-इजराइल टकराव के बीच एक्शन में पुतिन, 15 से ज्यादा देशों को दी अहम सलाह Bihar News: तटबंध टूटा...भरोसा डूबा ! नीतीश सरकार की भद्द पिटने के बाद 7 इंजीनियर हुए सस्पेंड
07-Jan-2023 11:22 AM
By amit kumar
SASARAM: रोहतास में एक वनवासी जनजाति की महिला की संदिग्ध मौत के बाद वनवासी समुदाय के लोगों ने भारी बवाल कर दिया। गुस्साए सैकड़ों लोगों ने वन विभाग के रेंज ऑफिस पर हमला बोल दिया। इस दौरान वनवासी जनजाति के लोगों ने रेंजर हेम चंद्र मिश्रा को लाठी डंडे से पीट-पीटकर कर घायल कर दिया। नागा टोली की रहने वाली महिला कैमूर पहाड़ी के जंगलों में लकड़ चुनने गई थी और बाद में उसका शव बरामद किया गया था। घटना रोहतास थाना क्षेत्र के अकबरपुर की है।
बताया जा रहा है कि अकबरपुर के नागा टोली की रहने वाली वनवासी जनजाति की राजकालो देवी लकड़ी चुनने के लिए कैमूर पहाड़ी के जंगलों में गई थी। जंगल से महिला का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के कर्मियों की लापरवाही के कारण राजकालो देवी की मौत हुई है। इस घटना से नाराज जनजातीय लोगों ने शव के साथ अकबरपुर में स्थित वन विभाग के कार्यालय पर हमला बोल दिया।
इस दौरान गुस्साए लोगों ने डेहरी की एसडीएम पर भी हमला किया और कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। इसके साथ ही रेंजर के साथ साथ कई अन्य वन कर्मियों और अधिकारियों की पिटाई भी कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह से हालात को काबू में किया गया। घायल रेंजर हेम चंद्र मिश्रा को इलाज के लिए डिहरी के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।