सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली
29-Sep-2023 10:23 AM
By Saurav
SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आयी है। यहां एक माकन के मलबे में दबने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। जिसके बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। माकन के मलबे में दबे होने के बाद पहले तो आस- पास के लोगों ने दोनों महिलाओं को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के जानकारी के अनुसार , जिले में खपरैल मकान गिरने से उसके दीवार के नीचे दबकर दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना जिले के रीगा थाना क्षेत्र के बुनियादी टोला गांव का बताया जा रहा है। जहां एक जर्जर मकान अचानक से भरभरा कर गिर पड़ा। इसके बाद मलबे में दबने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों मृतक महिलाओं की पहचान बुनियादी टोला वार्ड 9 निवासी अजय राम की पत्नी पूनम देवी तथा मोहन राम की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि, प्रवीण कुमार यादव का करीब 50 वर्ष पुराना खपरैल का मकान अचानक गिर गया। उसी दौरान मकान के पीछे गली में बैठी दो महिलाएं दीवार के नीचे दब गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सदर अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला ने मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच में दम तोड़ दिया है। फिलहाल एक साथ दो महिलाओं की मौत से पुरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।