ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar expressway: यहाँ जाने वालों के लिए बन रहा है फोरलेन एलिवेटेड रोड, अब सफर होगा आसान ! Road Accident: सड़क हादसे में बारात से लौट रहे 3 लोगों की मौत, कई घायल Bihar Crime News: अवैध नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर फरार Arif Mohammad Khan : सोये प्रशासन और कुलपति को जगाएंगे राज्यपाल साहब ...बोले यूनिवर्सिटी ज्ञान का मंदिर है, बमबाजी और गुंडागर्दी नहीं चलेगी! Bihar politics: बिहार में सियासी घमासान तेज़! मई के अंत में एक साथ आएंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी Illegal Bangladeshi Immigrants: 18 लाख राशन कार्ड रद्द, सैकड़ों अवैध बांग्लादेशियों को भेजा गया वापस Asaduddin Owaisi: पाकिस्तान का समर्थन कर फुदक रहे तुर्की पर भड़के ओवैसी, याद दिलाई औकात.. Nepal Bangladesh Border: नेपाल-बांग्लादेश सीमा से सटे थाने बनेंगे हाईटेक, तस्करी और घुसपैठ पर लगेगी पूरी तरह रोक Jharkhand News: एनआईटी के होनहार छात्र ने मौत को लगाया गले, जानिए आखिर क्या था कारण? RBI 20 rupees note :नोट बदलने की फिर तैयारी? जानिए 20 रुपये के नोट को लेकर क्या बोला RBI!

बिहार: 4 बच्चों के पिता ने 3 बच्चों की मां से रचाई शादी, 5 साल से था अफेयर

बिहार: 4 बच्चों के पिता ने 3 बच्चों की मां से रचाई शादी, 5 साल से था अफेयर

20-Jul-2022 11:26 AM

By

MUZAFFARPUR: सच्चा प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता, ये साबित कर दिया है 45 साल के एतवारी मांझी और 38 साल की रीता देवी ने। मामला मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के बेधौल गांव का है, जहां एक 45 साल के शादीशुदा मर्द ने 38 साल की विधवा महिला से शादी रचा ली। शादी के दौरान पंचायत ने वीडियो भी बनाई, जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।



आपको बता दें, एतवारी मांझी चार बच्चों का पिता है। वहीं महिला की बात करें तो उसका नाम रीता देवी है, जो तीन बच्चों की मां है। जानकारी के मुताबिक़, उसके पति की 7 साल पहले मौत हो गई थी। लंबे समय से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। अंत में पंचायत में एतवारी से रीता देवी की शादी करा दी गई और अब वे दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया है। 



शादी होने के बाद स्थानीय सरपंच फहद आजम ने बताया कि दोनों के बीच पांच साल से अफेयर चल रहा था। पिछले साल एतवारी ने अपने खर्चे पर महिला की एक बेटी की शादी भी कराई थी। जब इनके रिश्ते की भनक रीता के ससुराल वालों को लगी तो उन्होंने उसे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह किसी तरह बाहर में अपनी ज़िन्दगी काट रही थी। अब महिला ने अपने प्रेमी का हाथ थाम लिया है और दोनों ने शादी कर ली।