Supreme Court on Bihar SIR: ‘कोई गड़बड़ी मिली तो रद्द कर देंगे पूरी प्रक्रिया’ बिहार में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया Supreme Court on Bihar SIR: ‘कोई गड़बड़ी मिली तो रद्द कर देंगे पूरी प्रक्रिया’ बिहार में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया NITISH KUMAR : PM मोदी के सामने बोले नीतीश कुमार - हमारे पार्टी के एक लोग RJD के साथ जबरदस्ती साथ ले गए,यहीं बैठे हैं ...लेकिन अब ऐसा नहीं होगा PM Modi Bihar Visit : पूर्णिया एयरपोर्ट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बिहार को मिली बड़ी सौगात Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप BSEB STET : बिहार STET को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, अब इस दिन से भरें फॉर्म; देखें रिवाइज्ड शेड्यूल Bihar News: घर के नीचे खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, बुरी तरह झुलसे बिहार के यह बड़े अधिकारी BIHAR NEWS : सहरसा में स्कॉर्पियो में भीषण आग, जिला पशुपालन पदाधिकारी बुरी तरह झुलसे Bihar News: बिहार के 25 हजार मध्य विद्यालय बनेंगे डिजिटल, खर्च होंगे ₹2,621 करोड़
22-Jul-2022 02:07 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां भूमि विवाद में कुदाल से काट कर एक किसान की निर्मम हत्या कर दी गयी है। इस मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। परिजन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं।
सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भूमि विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला औरंगाबाद जिले के बतवा गांव का है जहां भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को एक किसान की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान उसी गांव के विलास पाल के रूप में हुई हैं।
बताया जाता है कि मृतक के 10 कट्ठा जमीन पर सगुनी पाल ने कब्जा कर रखा हैं। शुक्रवार की सुबह विलास पाल जब अपने जमीन पर कब्जा करने के लिए गया था तब रघुनी पाल, सगुनी पाल, विक्रम पाल सहित 8 से 10 लोगों ने लाठी डंडा और कुदाल लेकर मौके पर पहुंचे। जहां पहले तो विलास पाल के साथ मारपीट की गयी फिर मामला इतना बढ़ गया कि विलास की जान ले ली।
कुदाल से काट कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही जम्होर थानाध्यक्ष संजय कुमार दल बाल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां घायल को जिंदा समझकर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव आक्रोश व्याप्त हैं।
मृतक के परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं। गांव में तनाव का माहौल है जिसे देखते हुए पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।