राज्य में ‘स्वच्छ बिहार’ पोर्टल लॉन्च, स्वच्छता और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम Czech Princess's Lost Ring: राजकुमारी की 22 लाख की अंगूठी खोई तो 2 दिन में ढूंढ कर निकाला, ठुकराए इनाम के 5 लाख रुपए नालंदा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी 'लाल बादशाह' फरार Bihar Crime News: कलयुगी बेटों ने माँ को पीटकर किया अधमरा, समझाने आए बहन और जीजा पर भी हमला Pahalgam Terror Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाई लेवल मीटिंग, राजनाथ सिंह समेत तीनों सेना के चीफ बैठक में मौजूद; क्या होने वाला है? Pahalgam Terror Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाई लेवल मीटिंग, राजनाथ सिंह समेत तीनों सेना के चीफ बैठक में मौजूद; क्या होने वाला है? कांग्रेस ने चेहरा हटाकर PM मोदी को बताया गायब, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने बोला जमकर हमला Pawan Kalyan: पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले नेताओं पर भड़के पवन कल्याण, कहा “उस देश से इतना ही प्यार है तो यहां क्यों हो?” Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़ Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़
06-Nov-2024 08:12 AM
By First Bihar
KHAGARIA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से सामने आ रहा है। जहां गोलीबारी में एक थानेदार घायल हो गए थे। यह भूमि विवाद की शिकायत के बाद जांच-पड़ताल के लिए पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार, खगड़िया के पसराहा थाना इलाके के महाद्दीपुर गांव में दो पक्षों के बीच किन्हीं बातों को लेकर भूमि विवाद चल रहा था। इसकी शिकायत नजदीकी थाने में दर्ज करवाई गई। इसके बाद जांच-पड़ताल को लेकर थानेदार पंहुचे ही थे तभी गोलीबारी शुरू हो गई। इसी दौरान गोली लगने से पसराहा थाना के थानाध्यक्ष संजय विश्वास घायल हो गए हैं।
जबकि इस फायरिंग में एक आदमी की मौत हो गई है। गोलीबारी होने की शिकायत पर थानाध्यक्ष संजय विश्वाश अपने दल बल के साथ महाद्दीपुर गांव पहुंचे थे।जहां उन्हें गोली लगी।जिसमें वह घायल हुए हैं। जख्मी थानाध्यक्ष को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।जहां उनका इलाज जारी है। हालांकि इलाज कर रहे डॉक्टर ने जख्मी थानेदार को खतरे से बाहर बताया है।
इधर, इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गांव के दो पक्षों के बीच भूमि को लेकर झड़प हो रही थी।जिसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष संजय विश्वास घटना स्थल पर पहुंचे।इसी दौरान फायरिंग होने लगी। जिसमें गोली लगने से सहेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि थानाध्यक्ष घायल हुए हैं।