1st Bihar Published by: Updated Feb 13, 2020, 10:43:03 AM
- फ़ोटो
BHOPAL : इस वक्त की बड़ी खबर भोपाल से आ रही है, जहां स्टेशन पर ओवरब्रिज से नीचे उतरने वाले रैंप का एक शेड गिर जाने से 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. इस घटना के बाद से स्टेशन परिसर पर भगदड़ मच गई. रेल यात्री इधर-उधर भागने लगे.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह यह बड़ा हादसा हुआ है. जब स्टेशन पर ओवरब्रिज से नीचे उतरने वाले रैंप का शेड गिर गया. जिसमें 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंचे और बचावकार्य में जुट गए.
सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. यह हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर हुई है.