Bihar corruption news : लाखों का रिश्वत लेते हुए धराया कार्यपालक अभियंता योजना एवं विकास विभाग का अधिकारी, मचा हडकंप Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में होगा इस स्पेशल EVM का इस्तेमाल, जानिए क्या है खासियत BIHAR POLICE : सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलाना DSP को पड़ा महंगा, अब जाना होगा जेल; DGP को मिला आदेश Bihar Bhumi: अब नहीं लगाना होगा ब्लॉक या रेवन्यू ऑफिस का चक्कर, घर बैठे 72 घंटे में उपलब्ध होगा गांव व वार्ड का राजस्व नक्शा; जानिए तरीका Bihar Police Encounter: बिहार के इस जिले में सुबह-सुबह कुख्यात अपराधियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर,पैर में लगी गोली Bihar weather : बिहार के इन 15 जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानिए आपके जिले का हाल शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान
25-Nov-2024 07:17 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार पुलिस के जवान भीड़ प्रबंधन का गुर सीखेंगे। बिहार पुलिस ने राज्य में होने वाले बड़े सामाजिक-राजनीतिक, धार्मिक और खेलकूद के आयोजनों के मद्देनजर भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिलाने का फैसला लिया है। यह प्रशिक्षण बिहार विशेष सैन्य पुलिस बल (बी-सैप) के जवानों को दी जाएगी।
बी-सैप की चयनित इकाईयों को इसके लिए सक्षम बनाया जाएगा। ताकि, उनकी तैनाती बड़े आयोजनों के दौरान की जा सके। इस दिशा में नये सिरे से प्रयास तेज करने की कार्रवाई एडीजी, बी-सैप के स्तर पर शुरू की गयी है। पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भीड़ प्रबंधन को लेकर पहले राज्य में मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे।
उन्हें अधिक भीड़ वाले इलाकों और आयोजनों में आमलोगों के साथ व्यवहार करने, नियंत्रित करने और बिना किसी बाधा के आयोजन को सफल बनाने की तकनीकी की जानकारी दी जाएगी। इनका पूर्व के प्रशिक्षणों के बाद क्षमतावर्धन किया जाएगा। ये मास्टर ट्रेनर बी-सैप की इकाईयों में जाकर जवानों को प्रशिक्षण देंगे। करीब पांच सौ से एक हजार जवानों को विशेष रूप से प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार भीड़ नियंत्रण को लेकर बी-सैप के जवानों को तकनीकी साधन वॉकी-टॉकी, विशेष सुरक्षात्मक उपकरण इत्यादि उपलब्ध कराए जाएंगे। भीड़ के बीच सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे जो सूचना तंत्र का काम करेंगे और उच्च अधिकारियों को वस्तुस्थिति की जानकारी देंगे। इसके लिए दूसरे राज्यों में भीड़ नियंत्रण के लिए बेहतर प्रैक्टिसेज का भी अध्ययन कर उन्हें कार्यान्वित किया जाएगा।
गौरतलब हो कि, राज्य में कई बड़े आयोजन साल भर में होते हैं। इनमें गया का पितृपक्ष मेला, सोनपुर मेला, दुर्गापूजा और रावण बध कार्यक्रमों का आयोजन, मुहर्रम और महावीरी जुलूस का आयोजन, विभिन्न खेल महोत्सव, कोसी, राजगीर एवं अन्य सांस्कृतिक महोत्सवों के आयोजन शामिल हैं। इनके अलावा, राजनीतिक दलों की होने वाली बड़ी रैलियां एवं सभाओं का आयोजन भी इनमें शामिल है।