IOCL में प्रबंधन की तानाशाही के खिलाफ आमरण अनशन, पूर्वी क्षेत्र के सभी लोकेशनों पर विरोध प्रदर्शन जारी Patna Metro: यहां बनेगा पटना मेट्रो का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड स्टेशन, हर दिन 1.41 लाख यात्री करेंगे सफर Patna Metro: यहां बनेगा पटना मेट्रो का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड स्टेशन, हर दिन 1.41 लाख यात्री करेंगे सफर Bihar News: गयाजी के सूर्यकुंड तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत, भीषण गर्मी या है कोई और वजह? Bihar News: गयाजी के सूर्यकुंड तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत, भीषण गर्मी या है कोई और वजह? बिहार के इस रूट पर पहली बार चली ट्रेन, आज़ादी के बाद रचा गया इतिहास BIHAR: बारात जा रहे बाइक सवार को हाइवा ने रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, घर में मातम का माहौल Bihar News: बिहार की इस नदी पर 200 करोड़ की लगत से बनेगा पुल, इंजीनियरों की टीम ने किया सर्वे Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट
09-Sep-2024 01:51 PM
By First Bihar
DELHI: भारत में रविवार को मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मंकीपॉक्स की एंट्री की संभावना के बाद केंद्र सरकार एक्शन में आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी कर एलर्ट रहने को कहा है।
दरअसल, कोरोना के बाद अब दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स का संक्रमण देखने को मिल रहा है। इसकी शुरुआत अफ्रीकी देशों से हुआ और अब यह वायरल संक्रमण यूएस और यूके समेत एशिया के कई देशों में बढ़ता जा रहा है। इसी बीच रविवार को भारत में भी मंकीपॉक्स का संदिग्ध संक्रमित मरीज मिला।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से इसको लेकर जानकारी दी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि संदिग्ध शख्स ने हाल ही में मंकीपॉक्स का संक्रमण झेल रहे देश की यात्रा की थी। फिलहाल उसे एक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। फिलहाल सदिग्ध मरीज की हालत स्थिर है। उससे सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजा गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब इस बाबात सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी किया है और इसके तहत संदिग्धों की जांच करने और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने को कहा है। बता दें कि मंकीपॉक्स एक संक्रामक बीमारी है और यह आमतौर पर लोगों में संक्रमित व्यक्ति या इससे संक्रमित जानवर के संपर्क में आने से फैलता है। यह वायरस आम तौर पर जानवरों और इंसानों को प्रभावित कर सकता है।