ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी: दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम प्रशांत किशोर ने लालू के साथ-साथ राहुल गांधी पर बोला बड़ा हमला, कहा..संविधान लेकर घूमने वाले क्या अंबेडकर के अपमान का जवाब देंगे? BIHAR: मिट गया माथे पर लगा कलंक: पॉक्सो एक्ट में बुरी तरह से फंस चुके केशव को मिला नया जीवन दान नीट 2025 में गोल इन्स्टीट्यूट के छात्रों ने लहराया परचम, 5400 से अधिक छात्र सफल, 527 छात्रों का सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की उम्मीद Bihar Crime News: बिहार के पूर्व मंत्री की बहू को परिवार समेत जान से मारने की धमकी, जेठ पर गंभीर आरोप Bihar Crime News: बिहार के पूर्व मंत्री की बहू को परिवार समेत जान से मारने की धमकी, जेठ पर गंभीर आरोप BIHAR: शादी के 3 साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप KATIHAR: डॉक्टर-पुलिस की मिलीभगत से कोर्ट को गुमराह करने का मामला उजागर, 82 वर्षीया महिला को जेल भेजने की धमकी, सोशल एक्टिविस्ट ने किया पर्दाफाश BIHAR CRIME: मोतिहारी एसपी के नाम पर बनाया फेक फेसबुक अकाउंट, साइबर ठगों ने की पैसे की मांग Bihar Politics: ‘बिहार की सत्ता में लालू परिवार की कभी नहीं होगी वापसी’ बाबा साहेब के अपमान पर बोले रोहित कुमार सिंह

भारत को समझने के लिए अमेरिका में पढ़ाये जाते हैं स्वामी सहजानंद - विलियम आर पिंच

भारत को समझने के लिए अमेरिका में पढ़ाये  जाते हैं स्वामी सहजानंद  - विलियम आर पिंच

04-Nov-2022 06:08 PM

By

PATNA :  श्री सीताराम  आश्रम  ट्रस्ट, राघवपुर में स्वामी  सहजानंद  सरस्वती : एक अमेरिकी  दृष्टिकोण " विषय  पर अमेरिका  के वेस्लेन विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफ़ेसर विलियम आर  पिंच  ने व्याख्यान  दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत में नागा  साधु  है जबकि यूरोप में साधु  नहीं  है। साधु व समप्रदाय भारत में ही क्यों होते हैं, यूरोप में क्यों नहीं ? पुरोहित व महंथ वहां  दूर रहते हैं जबकि यहां  राजनीति  में शामिल  रहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्वामी  सहजानन्द वैकल्पिक और स्वालटर्न दृष्टिकोण  के लिए जाने जाते  हैं। स्वामी  जी  किसान  परिवार  से आते  थे अतः किसान के नजरिये से, नीचे से राजनीति  को देखने  की कोशिश करते थे। 


उन्होंने कहा कि हम लोग अमेरिका में स्वामी  सहजानन्द सरस्वती में कैसे पढ़ाते  हैं लोगों में यह सवाल रहता है, तो इसका जवाब है कि हमारे विश्वविद्यालय में कोर्स खुद डिजायन करवाया जाता हैं। हम लोग कोर्स कहते हैं और भारत में लोग इसे पेपर कहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं दूसरे ढंग का इतिहासकार हूं, मुझे शुरूआती दिनों से ही साधु, स्वामी, अखाड़ा इन सब में काफी  दिलचस्पी रही है। 


अमेरिका में भारत, पकिस्तान, बंगला देश  को दक्षिण एशिया  के रूप में देखते  हैं। हमलोग प्राथमिक श्रोत, सेकेण्डरी सोर्स का इस्तेमाल  करते हैं।  यानी  दस फ़िल्म, चार  किताब  सेकेण्डरी सोर्स का काम करता है। फिर स्वामी  सहजानंद  सस्वती की किताब से उनके बारे में छात्र  सीखते  हैं। फ़िल्म , किताब और प्राइमरी सोर्स से समझने  की कोशिश  करते हैं कि बिहार में स्वामी  सहजानंद ने क्या किया किया था। लैंड को कैसे  संगठित किया जाता है। परमांनेंट  सेटलमेंट और बंगाल तेनेसी  एक्ट के बारे में पढ़ाया  जाता  है। हमलोग सीपीआई, सीपीम, एमएल मुवमेंट के बारे में भी पढ़ाते  हैं।  महात्मा  गांधी  और स्वामी  सहजानन्द के बीच  जब मुलाक़ात  हुई तो क्या हुआ, उनकी आत्मकथा में जाति, समुदाय के बारे में, उनके देवा  गाँव  के बारे में पढ़ाई करवाई जाती है।  


उन्होंने कहा कि स्वामी जी  पहले ट्रैकर थे जो बनारस, मथुरा, बदरी नाथ, तब सब जगह पैदल  गए। उनका भारत का अपना अनुभव  था।  विलियम  आर  पिंच  ने आगे कहा " शिक्षा और भाषा का क्या संबंध  है वह सहजानंद जी समझते  हैं। स्वामी  जी बहुत तेज छात्र  थे। वे कहा करते कि अंग्रेज़ी पढ़ना  एलीट  का अहसास  कराता  है। स्वामी  जी अपने शिक्षकों  से असंतुष्ट रहा करते थे। स्वामी जी की मौसी  को दुख  था  था कि स्वामी जी ने इतनी जल्दी क्यों सन्यास ग्रहण कर लिया।