कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार INDvsENG: गिल के प्रदर्शन से दादा गदगद, युवा लीडर के लिए बोल गए बड़ी बात
13-Jan-2023 05:13 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को दिनदहाड़े गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। अपराधियों की गोली प्रॉपर्टी डीलर के सिर के ऊपरी हिस्से में लगी है। घायल प्रॉपर्टी डीलर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की है।
अपराधियों की गोली के शिकार हुए प्रॉपर्टी डीलर की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी राघव सिंह के 40 वर्षीय बेटे मिथिलेश सिंह के रूप में हुई है। जख्मी प्रॉपर्टी डीलर मिथिलेश सिंह की भाभी कोईलवर प्रखंड के दौलतपुर पंचायत की मुखिया हैं। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर मिथिलेश सिंह साल 2013 में मोहम्मदपुर गांव के ही रामाधार पांडेय एवं जितेंद्र पांडेय से 17 कट्ठा जमीन खरीदा था। शुक्रवार की दोपहर जब वह उक्त जमीन की नापी करवाने के बाद घेराबंदी करा रहे थे। तभी गांव के ही विनोद पांडेय, जय प्रकाश पांडेय, महेश पांडेय,विक्की पांडेय एवं उनके घर की एक महिला हथियार लेकर वहां आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। जब मिथिलेश सिंह ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
गोली लगने के बाद मिथिलेश सिंह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मिथिलेश सिंह को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए। इसके बाद घायल प्रॉपर्टी डीलर को बेहतर इलाज के लिए बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मिथिलेश सिंह को खतरे से बाहर बताया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी ने बताया कि जयप्रकाश पांडेय और उनके भाइयों तथा मुखिया के परिवार के सदस्यों के बीच एक जमीन को लेकर विवाद था। जिसका निस्तारण भी शनिवार की भूमि विवाद जनता दरबार में अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष द्वारा कर दिया गया था। मुखिया परिवार द्वारा उस जमीन का घेराव किया जा रहा था। उसी के क्रम में जय प्रकाश पांडेय और उनके परिवार के सदस्यों ने मिथिलेश सिंह के ऊपर फायरिंग कर दी। जिससे उनकी सिर में गोली छिलते हुए निकल गई। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर प्रयास किया जा रहा है।