गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार INDvsENG: गिल के प्रदर्शन से दादा गदगद, युवा लीडर के लिए बोल गए बड़ी बात Bihar News: बिहार के इन दो जिलों में 4 पुल बनाने की स्वीकृति ,सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ रू, जानें... Iran-Israel: ईरान-इजराइल टकराव के बीच एक्शन में पुतिन, 15 से ज्यादा देशों को दी अहम सलाह Bihar News: तटबंध टूटा...भरोसा डूबा ! नीतीश सरकार की भद्द पिटने के बाद 7 इंजीनियर हुए सस्पेंड Life Style: योग करते समय इन गलतियों से बचें, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान; जानें... पूर्वी चंपारण में भाजपा को बड़ा झटका, मत्स्यजीवी प्रकोष्ट के जिला संयोजक सहित कई BJP कार्यकर्ताओं ने VIP का दामन थामा Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली
19-Jan-2023 03:28 PM
By First Bihar
CHHAPRA: पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना छपरा से सामने आई है। जहां ममेरी बहन के एकतरफा प्यार में पागल कलयुगी फुफेरे भाई ने चाकू मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जब लड़की की मां और बहन ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनपर भी चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सलीमापुर गांव की है।
मृतक लड़की की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सलीमापुर गांव निवासी प्रियंका के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक अर्जुन और प्रियंका का घर एक ही गांव में आमने-सामने है। प्रियंका की बुआ कुंती देवी की शादी सलीमापुर गांव में ही हुई थी। कुंती देवी का बेटा अर्जुन अपनी ही ममरी बहन के एकतरफा प्यार में पागल हो गया था। आरोपी अर्जुन अपनी ही ममेरी बहन से शादी करना चाह रहा था, जो किसी को मंजूर नहीं था।मंगलवार की देर रात अर्जुन अपने मामा के घर में घुस गया और प्रियंका से जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा।
जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से उसकी गला रेत दिया।प्रियंका के चीखने की आवाज सुनकर घर के लोग जब कमरे में पहुंचे तो आरोपी ने उसकी मां और बहन के ऊपर भी चाकू से वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक लड़की के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।