कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
11-Oct-2022 09:01 PM
By
BHAGALPUR: बिहार में बेलगाम होते जा रहे अपराधी बेखौफ होकर लूट मचा रहे हैं। लूट के लिए नायाब तरीकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। भागलपुर शहर में आज बीच सड़क पर लुटेरों ने एक महिला को चाकू की नोंक पर लूट लिया। लुटेरों ने महिला को चाकू लगाकर कहा-हंसते रहो वर्ना जान मार देंगे। उसके बाद 6 लाख के गहने लूट लिये और आराम से निकल गये। सारा वाकया पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
मामला भागलपुर के बरारी इलाके का है। शहर के खंजरपुर के निवासी जयंत सिंह की पत्नी प्रियंका कुमारी के साथ ये वारदात तब हुई जब वह अपनी बेटे को पास के ही स्कूल में छोड़ने जा रही थी। प्रियंका कुमारी अपने बेटे को जूनियर माउंट स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी जो तिलकामांझी थाना क्षेत्र के बडी पोस्ट ऑफिस के पास है। रास्ते में ही बदमाशों ने महिला को चाकू दिखा गहने लूट लिये। प्रियंका कुमारी इस घटना के बाद थाने पहुंची और पुलिस को अपने साथ हुए वाकये की जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
हंसते रहे वर्ना मार देंगे
लूट की शिकार बनी महिला ने पुलिस को बता कि वह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थी तभी एक बदमाश पहले उसके पास पहुंच गया। प्रियंका ने उधर ध्यान नहीं दिया था लेकिन बदमाश एकदम पास में आ गया और चाकू निकाल कर प्रियंका के शरीर पर लगा दिया। बदमाश ने कहा-जैसा कह रहा हूं वैसा करते रहो, वर्ना शरीर में चाकू घुसेड़ देंगे। बदमाश ने प्रियंका को मुस्कुराते रहने को कहा। फिर कहा कि अपने बच्चे को स्कूल में छोड़ दो। उसके बाद प्रियंका के गहने लूट लिये।
घटना की खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। उसमें वे वाकया नजर आया। भागलपुर के तिलकामांझी थाने के थानेदार बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश का चेहरा पता कर लिया गया है। अब उसकी पहचान की जा रही है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।