BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
14-May-2022 02:50 PM
By
BEGUSARAI: मां अपने बेटे को कलेजे का टुकड़ा मानती है। उसके बुढ़ापे का सहारा भी उसका बेटा ही होता है। लेकिन, मां ओर बेटे के रिश्ते को शर्मशार करने वाला एक मामला बेगूसराय से आया है, जहां बेटे ने अपनी मां को घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं, जब एक दूसरे भाई ने मां को रखा तो उसकी जमकर पिटाई भी की गई। घटना शाम्हो गांव की है। बता दें, यह गांव लखीसराय के सुर्यगढा प्रखंड से सटा है।
घटना को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक़, शाम्हो गांव में संजय कुमार, धनंजय कुमार, मृत्युंजय कुमार और पुष्पंजय कुमार चार भाई रहते हैं। इनमें पुष्पंजय सबसे छोटा है। उनकी मां मीना देवी बेटों के साथ रहती थी। मां का दुर्भाग्य ऐसा है कि बेटे उनके बुढ़ापे की लाठी बनने के बजाय तीन दिनों से मां का खाना बंद कर दिया था। इसमें, धनंजय, संजय और मृत्युंजय इस फिराक में था कि मां पैत्रिक संपत्ति उनके हवाले कर दे। जबकि मां जीते जी उसे अपने पास रखना चाहती थी। उनके बाद प्रोपर्टी बेटों की स्वतः हो जाती। लेकिन तीन भाईयों को ये संपत्ति हड़पने की जल्दी थी।
हद तो तब हो गई जब शुक्रवार को तीन भाईयों ने मां को खाना देना बंद कर दिया। इसी दौरान छोटे बेटे पुष्पंजय अपनी मां का सहारा बन गया। उसने अपने साथ रखकर मां की सेवा की और खाना भी खिलाया। इसके बाद तीनों भाइयों ने पहले पुष्पंजय को समझाया और जब वह नहीं माना तो जमकर पिटाई कर दी। छोटे बेटे की इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुष्पंजय ने अपने भाइयों पर आरोप लगाया है कि वे मां को मारकर सारी संपत्ति हड़पना चाहते हैं।