ब्रेकिंग न्यूज़

INDvsENG: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की 5 बड़ी कमजोरियां, जो जीत की राह में बन सकती हैं रुकावट Patna Crime News: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, VVIP इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप; मंत्री और जज के आवास के बाहर गोलीबारी Patna Crime News: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, VVIP इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप; मंत्री और जज के आवास के बाहर गोलीबारी Bihar Crime News: पुलिस क्लब के पास अज्ञात युवक का शव बरामद, पत्थर से कुचलकर हत्या Bihar News: वर्दी की आड़ में शराब तस्करी, होमगार्ड जवान गिरफ्तार Bihar Politics: बेगूसराय में बढ़ी भाजपा की मुश्किलें, विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी में 3 जिला परिषद सदस्य Bihta Airport: रनवे विस्तार के लिए यहां से ली जाएगी जमीन, बिहटा एयरपोर्ट में जाएंगे 2 गांव के सैकड़ों मकान Bihar News: बिना अश्लीलता के भी बन सकती है भोजपुरी फिल्म, समस्तीपुर की बेटी पेश कर रहीं औरों के लिए मिसाल Land Mutation: दाखिल-खारिज में लापरवाही पड़ी अफसरों को भारी, DM ने लगाया लाखों का जुर्माना Bihar Weather: बिना छाता लिए आज न छोड़ें घर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने किया सावधान

बेनतीजा रही सरकार के साथ बातचीत, किसानों का भारत बंद आज

बेनतीजा रही सरकार के साथ बातचीत, किसानों का भारत बंद आज

16-Feb-2024 06:52 AM

By First Bihar

DESK : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में किसान संगठनों और केंद्र सरकार के मंत्रियों पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद के बीच तीसरे दौर की वार्ता गुरुवार को चंडीगढ़ के सैक्टर-26 स्थित मगसीपा परिसर में देर रात 1:30 बजे तक चली। बैठक में सकारात्मक माहौल जरूर नजर आया, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल सका। इसके बाद किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है।


जानकारी के अनुसार, संयुक्त किसान मोर्चा 16 फरवरी यानी शुक्रवार को भारत बंद करने जा रहा है।  भारत बंद में पंजाब के किसानों के साथ देश की सभी किसान यूनियन जुड़ेंगी। ऐसे में पंजाब से लेकर हरियाणा तक, दिल्ली से लेकर यूपी तक हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस की तरफ से दिल्ली के सभी बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किेए गए हैं। 


वहीं, बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, नित्यानंद राय, अर्जुन मुंडा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जब मीडिया से रूबरू हुए तो उनके चेहरे के भाव बता रहे थे कि मसले के हल के लिए बातचीत सही दिशा में जा रही है। वहीं, किसान नेताओं ने मीडिया को बताया कि संतोषजनक चर्चा रही है। हालांकि किसानों पर बल प्रयोग की उन्होंने कड़ी निंदा की और इसे असहनीय बताते हुए नाराजगी जाहिर की।  


उधर, किसान नेताओं, संगठनों और समर्थकों के सोशल मीडिया अकाऊंट्स बंद करने पर भी आपत्ति जताई। किसान नेताओं सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा एमएसपी समेत सभी मुद्दों पर पॉजिटिव चर्चा हुई है। नतीजा भी निकलेगा। हमें सुखद हल की उम्मीद है। हमारा दिल्ली कूच अभी भी कायम है, लेकिन हम टकराव नहीं चाहते हैं। किसानों पर बल प्रयोग बंद होना चाहिए क्योंकि हम शांतिपूर्ण अपनी मांगें रख रहे हैं।