Hindi News / news / बेगूसराय: नगर निगम कार्यालय के स्टोर रूम में लगी आग, स्टोर रूम में...

बेगूसराय: नगर निगम कार्यालय के स्टोर रूम में लगी आग, स्टोर रूम में रखी फाइलें राख में बदलीं

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated May 14, 2021, 2:36:34 PM

बेगूसराय: नगर निगम कार्यालय के स्टोर रूम में लगी आग, स्टोर रूम में रखी फाइलें राख में बदलीं

- फ़ोटो

BEGUSARAI: नगर थाना क्षेत्र स्थित नगर निगम कार्यालय के स्टोर रूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। आग लगने से स्टोर रूम में रखी गयी सभी फाइले जलकर खाक हो गयी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। 



बताया जाता है कि बेगूसराय नगर निगम कार्यालय के परिसर में ही स्थित स्टोर रूम में अचानक आग लग गयी। स्टोर रूम में कई फाइल रखी हुई थी जो इस अगलगी में जलकर खाक हो गया। इस दौरान नगर निगम के दफ्तर में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रहीं। कार्यालय के कर्मचारियों ने भी आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग फैलने के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस अगलगी में स्टोर रूम में रखे सारा सामान और कागजात जलकर नष्ट हो गया।