Bihar News: बिहार में खनिज संपदा की खोज पर सरकार का फोकस, खान एवं भूतत्व विभाग की कार्यशाला में हुआ मंथन Bihar News: बिहार में खनिज संपदा की खोज पर सरकार का फोकस, खान एवं भूतत्व विभाग की कार्यशाला में हुआ मंथन Bihar News: बिहार के सभी DM पहले बात करें..हड़ताल तोड़ने को कहें, नहीं माने तो एक्शन लें, सरकार ने सभी समाहर्ताओं को दी छूट Bihar Dsp: पत्नी-बच्चों के नाम पर 'करोड़ों' की संपत्ति अर्जित करने के आरोपी DSP फंसे, पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट पर शुरू हुई कार्यवाही Buxar News: भारत प्लस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के दो नए उद्योगों का भूमि पूजन, अजय सिंह बोले- लोगों को रोजगार देना पहली प्राथमिकता Samastipur News: ‘दुष्कर्म के आरोपियों को बचा रही बिहार पुलिस’ VIP नेता देव ज्योति का बड़ा आरोप Samastipur News: ‘दुष्कर्म के आरोपियों को बचा रही बिहार पुलिस’ VIP नेता देव ज्योति का बड़ा आरोप Bihar Police Constable Result: बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 21 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती; चयनित अभ्यर्थियों में 8 ट्रांसजेंडर भी शामिल India's favourite snack: समोसा कैसे बन गया भारतीय खानपान का अहम हिस्सा, क्या आप जानते हैं भारत में कहां से आया? India's favourite snack: समोसा कैसे बन गया भारतीय खानपान का अहम हिस्सा, क्या आप जानते हैं भारत में कहां से आया?
28-May-2020 01:54 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में जमीनी विवाद में दो पक्ष कर जमकर गोलीबारी हुई है ।इस गोलीबारी में 3 लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये हैं । गांव में मामले को लेकर तनाव है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।
घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है। जहां जमीन के विवाद में गोलियां चली हैं। तीन लोगों को गोली लगी है। तीनों घायलों को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। गोलीबारी की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी। घायल व्यक्ति की पहचान बुची दास, गौरी दास और दहाड़ दास के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में 2013 से ही भूमि विवाद चल रहा था।आज फिर एक बार फिर विवाद के कारण दो पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जमीन पर दोनों पक्ष में किसी बात को लेकर पहले विवाद हुआ फिर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लोग गोलीबारी पर उतर आए।
फिलहाल छौड़ाही थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।वहीं उस जगह अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पूरे मामले पर एसपी अवकाश कुमार ने कहा कि दो पक्षों में जमीनी विवाद में गोलीबारी हुई है लेकिन अभी तक गोली लगने की सूचना नहीं मिली है। फिलहाल जांच की जा रही है।